Dampness Solution Tips : दीवार से नहीं जा रही सीलन, अपनाएं 3 आसान तरीके, फिर कभी नहीं आएगी

Dampness Solution Tips : दीवार से नहीं जा रही सीलन, अपनाएं 3 आसान तरीके, फिर कभी नहीं आएगी


Last Updated:

Silan Kaise Dur Kare : नवरात्रि से ही दीपावली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. घर की साफ-सफाई, पुरानी चीजों को दुरुस्त करना, खराब चीजों को घर से निकालने का काम शुरू हो जाता है. घर की पुताई और रंग-रोगन का काम जोर पकड़ लेता है. बारिश के सीजन में घर की दीवारें खराब हो जाती है. सीलन-पपड़ी से दीवारें बदरंगी हो जाती हैं. घर की रौनक कम हो जाती है. सीलन एक बार घर में आ जाए तो फिर आसानी से जाती भी नहीं है. कई लोग सिर्फ रंग-रोगन करवा लेते हैं लेकिन सीलन दोबारा आ जाती है. अगर आप इन आसान उपायों को अपनाएंगे तो सीलन हमेशा के लिए दूर हो जाएगी. दीवारें बिल्कुल नई जैसा बन जाएंगी. आइये जानते हैं 3 आसान तरीके…….

Best Solution for Dampness in walls :घर की सुंदरता में दीवारें चार चांद लगाती हैं. दीवारें जितनी स्मूद और शाइनिंग वाली होंगी, घर का लुक उतना ही अच्छा होगा लेकिन अगर सीलन आएगी तो दीवार के आसपास रखा सामान खराब होगा. दीवाली नजदीक आ रही है. घर की साफ-सफाई का काम दशहरा से ही लोग शुरू कर देते हैं. ऐसे में यह सही समय है कि सीलन की स्थायी समाधान निकालें. दीवारों की सीलन दूर करने के लिए ज्यादातर लोग वॉल पुट्टी और पेंट करवा लेते हैं, कुछ समय बाद पेंट फिर से झड़ने लगता है. सवाल उठता है कि सीलन का स्थायी समाधान क्या है? आइये जानते हैं वो 3 आसान तरीके जिसकी मदद से सीलन को जड़ से खत्म कर सकते हैं…

दीवारों की सीलन को दूर करने के लिए लोग अक्सर वॉल पुट्टी और पेंट करवा लेते है. घर का रंग-रोगन करवा लेते हैं. डेटिंग-पेंटिंग भी हो जाती है, खूब पैसे खर्च कर देते हैं लेकिन कुछ समय बाद दोबारा सीलन आ जाती है. पेंट झड़ जाता है. ऐसे में स्थायी समाधान के बारे में सोचना चाहिए. सबसे पहले यह देखना चाहिए कि सीलन किस वजह से आ रही है. कई बार सीलन छत या बाथरूम से आती है. कई बार पाइप लीकेज की वजह से सीलन आती है. अगर छत पर पानी भरने की वजह से सीलन आ रही है तो सबसे पहले जल निकासी पर काम करें. छत पर वॉटरप्रूफ कोटिंग भी करा सकते हैं. अगर बाथरूम से आ रही है तो अंदर से वाटर प्रूफिंग करें. बाथरूम के अंदर जो टाइल लगी हैं, उसका ग्राऊट निकल जाता है . पानी आने के कारण भी सीलन आती है. ऐसे में पहले बाथरूम में ग्राउटिंग करवाना जरूरी है. इससे अच्छा परिणाम मिलेगा.

कई बार दीवार पर सिर्फ बारिश के सीजन में सीलन दिखाई देती है. तीन चार माह सूख जाती है लेकिन दीवार को नुकसान पहुंचाती है. कई बार पड़ोसी के बाथरूम की वजह से दीवारों में सीलन आती है. सीलन को दूर करने के लिए वॉल पुट्टी और पेंट न करवाएं. सबसे पहले स्क्रेपर की मदद से पूरी दीवार को साफ कर लें. दीवार से पपड़ी हटाने और उसे साफ करने के बाद एशियन पेंट्स, ड्यूलक्स, बर्जर या फिर किसी अन्य कंपनी का डंप प्रूफ लें. यह करीब 400 रुपये में आएगा. इसमें पानी बिल्कुल न मिलाएं. ब्रश की मदद से दीवार पर एक कोट कर लें. पहला कोट जब सूख जाए तो फिर दूसरा कोट करें. याद रखें कि अगर पहला कोट वर्टिकल किया है तो दूसरा कोट हॉरिजॉन्टल होगा. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर दीवारों में सीलन का समस्या ज्यादा है, कमरे में बार-बार सीलन आ रही है, सीलन नहीं रुक रही है तो आप एक और उपाय आजमा सकते हैं. एशियन पेंट्स का हाइड्रोलॉक खरीद सकते हैं. यह करीब 600 रुपये का आता है. यह वॉटरप्रूफिंग सॉल्यूशन है. डॉ. फिक्सिट का 302 सुपर लेटेक्स खरीद सकते हैं. अगर 302 न मिले तो 301 यूआरपी खरीद सकते हैं. यह करीब 380 रुपये में मिलता है. याद रखें कि जब भी डॉ. फिक्सिट का 302 सुपर लेटेक्स खरीदें, यह 18 माह से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए. हाइड्रोलॉक भी दो साल से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए. अब हाइड्रोलॉक को सिर्फ ब्रश से दीवार पर लगाएं. पानी बिल्कुल न मिलाएं. पहले वर्टिकल लगाएं. यानी ऊपर से नीचे की ओर. दूसरे कोट 12 से 14 घंटे बाद हॉरिजॉन्टल लगाएं. अब कोई भी वॉल पुट्टी लीजिए. 10 किलो पुट्टी में एक लीटर डॉ. फिक्सिट का 302 सुपर लेटेक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक किलो पुट्टी में 100 एमएल डॉ. फिक्सिट पानी में मिलाकर डालें. पुट्टी को दीवार पर अल्पाई करें.

4-5 घंटे बाद जब पुट्टी सूख जाए तो रेगमार पेपर से घिसाई करें. घिसाई करने के बाद दीवार पर प्राइमर जरूर लगाएं. पुट्टी लगाने के बाद दीवार में हल्की सी नमी रहती है, सतह खुरदुरी होती है, ऐसे में प्राइमर जरूरी है. प्राइमर लगाने से पेंट फेड नहीं होगा. उसका कलर अच्छे से आएगा. पेंट जल्दी खराब नहीं होगा. पपड़ी बनकर पेंट दीवार से नहीं निकलेगा. प्राइमर पेंट के लिए फाउंडेशन का काम करता है. पेंट को मजबूती देता है. इन उपायों से घर के दीवार से स्थायी रूप से छुटकारा पा सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link