रणजी ट्रॉफी में होंगे न्यूट्रल अंपायर, भारतीय क्रिकेट में होगी अनोखी घटना, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और BCCI के बीच सरप्राइज डील!


होमखेलक्रिकेट

अब रणजी ट्रॉफी में होंगे न्यूट्रल अंपायर, भारतीय इतिहास की होगी अनोखी घटना

Last Updated:

australian umpire in india: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की एक विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेलोर 18 से 21 अक्टूबर तक दिल्ली में होने वाले दिल्ली और गुजरात के रणजी ट्रॉफी मैच में अम्पायरिंग करेंगे और उसके बाद 26 से 29 अक्टूबर तक मुंबई में होने वाले मुंबई और हरियाणा के मुकाबले में भी अम्पायरिंग करेंगे

Top Deals Inside

अब रणजी ट्रॉफी में होंगे न्यूट्रल अंपायर, भारतीय इतिहास की होगी अनोखी घटनाZoom

रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर मैदान पर आएंगे नजर

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सबंधो को प्रगाण करने की नई पहल शुरु हो चुकी है और अब टीमों के दौरों के साथ साथ अंपायर भी एक दूसरे के देश में अंपायरिंग करेंगे.  दोनों देशों के क्रिकेट बोर्डों के बीच आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत ऑस्ट्रेलिया के अम्पायर बेन ट्रेलोर दो रणजी ट्रॉफी मैचों में अम्पायरिंग करेंगे, जबकि भारत के पराशर जोशी शेफील्ड शील्ड के दो मैचों और एक वनडे कप मुकाबले में अम्पायरिंग करने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की एक विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेलोर 18 से 21 अक्टूबर तक दिल्ली में होने वाले दिल्ली और गुजरात के रणजी ट्रॉफी मैच में अम्पायरिंग करेंगे और उसके बाद 26 से 29 अक्टूबर तक मुंबई में होने वाले मुंबई और हरियाणा के मुकाबले में भी अम्पायरिंग करेंगे. ये दोनों क्रिकेट बोर्ड् की तरफ से अच्छी पहल है क्योंकि एक तरफ ऑस्ट्रेलिया की बाउंसी पिचों पर जजमेंट देना है वहीं दूसरी तरफ भारत की स्पिन फ्रेंडली पट्टी ऑस्ट्रेलियाई अंपायर के लिए बड़ा चैलेंज होगा.

ट्रोलोर के आने से फायदा

ट्रेलोर अपने साथ काफी अनुभव लेकर आ रहे हैं, क्योंकि वह 30 प्रथम श्रेणी मैचों, 20 लिस्ट ए मैचों और 39 बिग बैश लीग मैचों में अम्पायरिंग कर चुके हैं. उन्होंने दो महिला वनडे इंटरनेशनल और चार महिला टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी अम्पायरिंग की है. मैदान के बाहर, ट्रेलोर क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स में अम्पायर एजुकेशन ऑफिसर के रूप में काम करते हैं और अम्पायरों की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करते हैं.अम्पायरिंग की शिक्षा में उनके योगदान के लिए न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट अम्पायर्स एंड स्कोरर्स एसोसिएशन की ओर से उन्हें चार जॉर्ज बोर्विक मेमोरियल अवॉर्ड मिल चुके हैं.

जोशी जाएंगे ऑस्ट्रेलिया 

जोशी भी शानदार घरेलू रिकॉर्ड के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, क्योंकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी में 19 प्रथम श्रेणी मैचों, विजय हजारे ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में 32 लिस्ट ए मैचों तथा इंडियन प्रीमियर लीग और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सहित 40 टी20 मैचों में अम्पायरिंग की है. जोशी का ऑस्ट्रेलिया दौरा 11 से 14 नवंबर तक गाबा में क्वींसलैंड और तस्मानिया के बीच होने वाले शेफील्ड शील्ड मैच से शुरू होगा. इसके बाद वह 16 नवंबर को उसी मैदान पर दोनों टीमों के बीच होने वाले वनडे कप मैच में अम्पायरिंग करेंगे और फिर 22 से 25 नवंबर तक एससीजी में न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड के बीच होने वाले शेफील्ड शील्ड मुकाबले के साथ अपना दौरा पूरा करेंगे.



Source link