Last Updated:
रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ पर जुहू में गोलीबारी हुई. इस घटना में एक्टर की जान बच गई, लेकिन उन्हें कंधे और सीने पर कुछ चोटें आई हैं. टाइगर पर हमले के बाद से बॉलीवुड सितारों में डर का माहौल है. इस घटना पर सुनील शेट्टी ने अपना रिएक्शन दिया. वो दुख जताते हुए कहते हैं कि हर किसी का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है लेकिन अगर टाइगर के साथ ऐसा हो सकता है तो फिर किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है.
सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग पर दुख जताया.
नई दिल्ली. रविवार, 18 अक्टूबर की शाम को टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी हुई. तीन बाइकसवारों ने एक्टर पर गोलियां बरसाईं और वो मौके से फरार हो गए. इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. टाइगर श्रॉफ पर हमले ने बॉलीवुड सितारों की चिंता बढ़ा दी है. साथ ही बॉलीवुड में दहशत भी फैल गई है. इस पूरे गोली कांड ने सुनील शेट्टी को परेशान कर दिया है. एक्टर अपने दोस्त जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर को लेकर चिंतित हैं.
सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की कड़ी निंदा की. वो अपने दोस्त के बेटे के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित दिखे. इस बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी कहते हैं कि पूरी दुनिया जैकी दादा और टाइगर से बहुत प्यार करती है. अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है तो फिर किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है.
सुनील शेट्टी ने टाइगर पर हमले की निंदी की
सुनील शेट्टी ने टाइगर पर हुए हमले पर हैरानी जताते हुए आगे कहा कि ये घटना बिलकुल भी नहीं होनी चाहिए थी. टाइगर तो इतनी एक्सरसाइज करता है. अपनी फिटनेस का इतना ध्यान रखता है. उसके साथ ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए था. हम सभी का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है. जैकी दादा मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. हम दोनों काफी पुराने दोस्त हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि उनके घर में सबकुछ जल्द से जल्द ठीक हो जाए.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी
बता दें टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. अनिल पंडित ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेदारी ली. अनिल पंडित ने कहा कि वो टाइगर को फोन पर समझा रहा था, लेकिन एक्टर ने उसकी बात नहीं मानी और अब आखिरकार उन लोगों ने उन्हें अच्छे से समझा दिया.
अनिल पंडित ने अपने पोस्ट में बाकी बॉलीवुड सितारों की भी चेतावनी दी. वो कहता है कि सलमान खान के साथ काम करने वालों के साथ वो लोग ऐसा ही करेंगे. उन लोगों के लिए अच्छा होगा अगर वो सलमान खान से दूर रहते हैं.