‘अपमान नहीं अपने अपमान का विरोध किया’, कानपुर विवाद पर अंजलि अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, ऑर्गनाइजर्स पर लगाए आरोप


Last Updated:

अंजलि अरोड़ा हाल ही में कानपुर में एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं जहां खूब बवाल हुआ. इस इवेंट को लेकर इतना विवाद हुआ कि ऑर्गनाइजर्स ने अंजलि पर केस तक करने की धमकी दे दी. अब इंफ्लुएंसर ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है.वो कहती हैं कि उन्होंने कानपुर के लोगों का अपमान नहीं किया. वो बस अपने अपमान का विरोध कर रही थीं. उनकी खामोशी को उनकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए.

Top Deals Inside

'अपने अपमान का विरोध किया', कानपुर विवाद पर अंजलि अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पीZoom

अंजलि अरोड़ा ने दी सफाई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम anjimaxuofficially)

नई दिल्ली. ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा अब एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं. पर्दे पर माता सीता का रोल अदा करने वाली अंजलि अरोड़ा इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं. कुछ दिन पहले ही वो कानपुर में एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं जहां कच्चा बादाम गर्ल कहे जाने से वो काफी नाराज हो गई थीं. अंजलि अरोड़ा ने इवेंट में जमकर बवाल किया जिससे कथित तौर पर ऑर्गनाइजर्स को भारी नुकसान हुआ और उन्होंने एक्ट्रेस को कोर्ट तक ले जाने की धमकी दी.

इस इवेंट में अंजलि अरोड़ा ने एक और बयान दिया था जिसको लेकर वो विवादों में घिरी हुई थीं. अंजलि ने कानपुर के लोगों से कहा था कि अगर वो अपने गेस्ट के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे, तो उनके यहां कोई सेलेब्रिटी कभी आएगा ही नहीं. अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनी अंजलि ने इसपर अपनी सफाई दी है.

अंजलि अरोड़ा ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियोज अपलोड कर इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और लंबा चौड़ी सफाई दी है. पहला वीडियो शेयर करते हुए वो कैप्शन में लिखती हैं कि बात गलत या सही की नही है. गलत और सही का फर्क नहीं है, फर्क बस नजरिये का है. उसके बाद उन्होंने लगातार तीन वीडियो शेयर कर अपना पक्ष रखा.

अंजलि अरोड़ा ने कानपुर विवाद पर दी सफाई

वो वीडियो में कहती हैं कि लोग बिना किसी बात को पूरी तरह से जाने उन्हें जज कर रहे हैं और उनपर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. वो कहती हैं कि क्या कलाकार होने का मतलब ये है कि किसी महिला की सुरक्षा का ख्याल न रखा जाए. उसे असहज महसूस कराया जाए. अंजलि ने बताया कि जब गाड़ी उन्हें लेने पहुंची तभी उनकी गाड़ी में तीन लोग पहले से मौजूद थे जिसकी वजह से वो काफी असहज हो गईं. इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि आर्गनाइजर्स ने पूरे समय उन्हें असहज महसूस कराया. वो बेहद असुरक्षित महसूस कर रही थी.

अंजलि संग हुआ दुर्व्यवहार

अंजलि का कहना है कि जब उन्होंने खाना ऑर्डर किया तो उनके रूम सर्विस के साथ अचानक लोग उनके कमरे में घुसे चले आए. अचानक कमरे में आकर लोगों ने फोटो क्लिक करनी शुरू कर दी. अंजलि अरोड़ा का आरोप है कि इसके बाद लगातार हर 10 मिनट में कोई न कोई उनके कमरे में आ रहा था.

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने आगे कहा कि उनके एक बयान पर काफी बवाल हो रहा कि उन्होंने ऐसा कहा कि कानपुर के लोग अगर ऐसा व्यवहार करेंगे तो कोई सेलेब नहीं आएगा. वो कहती हैं कि उनका ये बयान सिर्फ ऑर्गानइजर्स के लिए था और आम लोगों के लिए नहीं.





Source link