बिग बॉस 20: सलमान खान का बड़ा फैसला, अगला ‘वीकेंड का वार’ नहीं करेंगे होस्ट, खास दोस्त को सौंपी जिम्मेदारी

बिग बॉस 20: सलमान खान का बड़ा फैसला, अगला ‘वीकेंड का वार’ नहीं करेंगे होस्ट, खास दोस्त को सौंपी जिम्मेदारी


Last Updated:

सलमान खान बिग बॉस की पहचान बन गए हैं. फैंस को भाईजान की वजह से वीकेंड का वार का इंतजार रहता है. इस रविवार के एपिसोड में एक्टर ने बताया कि अगले वीकेंड का वार से वो गायब रहने वाले हैं. वो शो को होस्ट नहीं करेंगे. सलमान खान ने कहा कि पहले की कमिटमेंट्स की वजह से वो गायब रहेंगे और अपनी गैर मौजूदगी में उन्होंने ये जिम्मा रोहित शेट्टी को सौंपा है.

Zoom

सलमान खान ने रविवार के एपिसोड में बताया कि वो अगले हफ्ते वीकेंड का वार में नहीं दिखेंगे.

नई दिल्ली.  ‘बिग बॉस 20’ के इस वीकेंड का वार में काफी कुछ एंटरटेनिंग देखने को मिला. शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ गेम बदल गया है. लेकिन अगले हफ्ते इस पॉपुलर रियलिटी शो में और बड़े फेर बदल देखने को मिलने वाले हैं. सलमान खान ने ऐलान किया कि वो अगले वीकेंड का वार से दूरी बनाने वाले हैं. एक्टर ने बिग बॉस 20 के इस हफ्ते के वीकेंड का वार पर ये ऐलान कर फैंस को निराश कर दिया. भाईजान ने शो से दूरी बनाने के पीछे की वजह का खुलासा भी किया.

सलमान खान ने इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए कहा कि अब वो उनसे एक हफ्ते बाद मिलेंगे. भाईजान ने खुद शो में बड़े फेर बदल की खबर दी. सलमान खान शो के अगले वीकेंड का वार में नजर नहीं आएंगे. भाईजान ने इस वीकेंड का वार में ऐलान किया कि वो अपकमिंग वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे. वो कहते हैं कि उन्होंने पहले से कुछ कमिटमेंट्स कर रखे हैं जिसे उन्हें पूरा करना है. ये सुनते ही कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी.

सलमान खान ने बताई बड़े फैसले की वजह

सलमान खान ने साथ ही बताया कि उनकी गैर-मौजूदगी में वीकेंड का वार कौन होस्ट करेगा. ये कोई और नहीं बल्कि खतरों के खिलाड़ी रोहित शेट्टी हैं. सलमान खान ने कहा कि उन्होंने रोहित शेट्टी से बात कर ली है कि उनकी गैर मौजूदगी में वो इस हफ्ते का वीकेंड का वार होस्ट करेंगे. इसके साथ इस बार नया ट्विस्ट और नया अंदाज देखने को मिलने वाला है.

रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे अगला वीकेंड का वार

भाईजान सलमान खान  ने रविवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स से कहा, मैं अब आपसे अगले हफ्ते नहीं मिलूंगा. कुछ कमिटमेंट्स की वजह से अगले वीकेंड का वार में मैं नहीं रहूंगा और रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे. जो भी करना है कर दीजिए, अगर आप लोगों को खतरों से खेलने का शौक है तो खेलिए.

बता दें, रोहित शेट्टी भी स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के कई सीजन होस्ट कर चुके हैं. फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘सिंघम’, ‘सिम्बा’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों का निर्देशन किया है. ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के फिनाले के बाद अब रोहित एक बार फिर टीवी पर होस्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं. हालांकि, बिग बॉस के घर का माहौल उनके लिए एक अलग अनुभव होगा, क्योंकि यहां स्टंट के बजाय कंटेस्टेंट्स के आपसी रिश्ते, झगड़े और रणनीतियां चर्चा का विषय रहते हैं.



Source link