बिहार पुलिस की एक्साइज दरोगा पुष्पा फर्जी केस में फंसाकर करती थी वसूली, ये था प्लान

बिहार पुलिस की एक्साइज दरोगा पुष्पा फर्जी केस में फंसाकर करती थी वसूली, ये था प्लान


Last Updated:

नालंदा में सिपाही अजीत कुमार की मौत के मामले में महिला एक्साइज दरोगा पुष्पा कुमारी गिरफ्तार. पुष्पा समेत सात लोग गिरफ्तार. यह गैंग शराब तस्करी और उगाही करता था.

Zoom

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में उत्पाद विभाग के सिपाही अजीत कुमार की मौत के मामले में मद्य निषेध विभाग (एक्साइज दरोगा) की महिला दारोगा पुष्पा कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले में कुल सात आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. इस पूरे केस में बिहार पुलिस की एक्साइज दरोगा पुष्पा कुमारी बहुत बड़ी माफिया बनकर सामने आई है. ये 10 लोगों का गैंग चलती थी जो शराब तस्करी, उगाही, फर्जी केस में फ़साने जैसा काम करती थी. इस अवैध काम से इसने इतना पैसा जमा कर लिया था कि राजगीर में 5 करोड़ का रिसॉर्ट बनाने वाली थी.

उत्पाद सिपाही अजीत कुमार की संदेहास्पद मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. शुरुआती दौर में इसे शराब तस्करों द्वारा हत्या बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि सिपाही की मौत अपनी ही टीम के होमगार्ड जवान की राइफल से चली गोली से हुई थी. यहीं से पूरा खेल पलट गया. जब पूरी बात सामने आई तब खुलासा हुआ कि उत्पाद विभाग की महिला दारोगा पुष्पा कुमारी ने सच छिपाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी. इस मामले में सबूत मिटाने और अधिकारियों को गुमराह करने के आरोप में महिला दारोगा समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसआईटी पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

घटना वाले रात की बात करें तो 14 अक्टूबर की रात पटना से आई उत्पाद पुलिस की टीम झारखंड से आ रही शराब लदी एक गाड़ी का पीछा कर रही थी. दारोगा पुष्पा कुमारी के आदेश पर होमगार्ड जवान रिशु कुमार ने राइफल से फायरिंग की, जिसकी एक गोली सिपाही अजीत के सिर में पीछे से लग गई. घटना के बाद घायल सिपाही को अस्पताल ले जाया गया और वरीय अधिकारियों को घटना की सही जानकारी देने के बजाय सबूत मिटाने का प्रयास किया गया.

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने और गुमराह करने के आरोप में दारोगा, होमगार्ड जवान और निजी वाहन के चालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है.



Source link