Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 20 October 2026: धनु राशि के जातकों के लिए 20 अक्टूबर 2026 का दिन सकारात्मक रहेगा. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में सफलता और व्यापार में लाभ मिलेगा. परिवार में बुजुर्गों की सलाह लें, जिससे मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा से जानें राशिफल और उपाय.
जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 20 अक्टूबर 2026 का दिन अधिक फलदायी और सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी के दिन धनु राशि के जातकों को नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने बताया कि आज के दिन दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. इसके बाद विजयादशमी यानी दशमी तिथि का आरंभ होगा. शाम 6 बजकर 2 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा. जिसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा. चंद्रमा पूरे दिन शनिदेव के स्वामित्व वाली मकर राशि में संचरण करेंगे. इस दौरान बुधादित्य योग और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बनेगा. जिस से धनु राशि के जातकों को काफी लाभ हो सकता है.
आज कार्यस्थल पर मिलेगा बेहतर करने का मौका
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए. कारोबार करने वाले धनु राशि के जातकों को भी आज के दिन अच्छे मौके मिलेंगे. व्यापार विस्तार की योजना पर काम कर रहे लोगों को आज लाभकारी परिणाम मिल सकता है. किसी बड़े निवेश से पहले सभी शर्तों और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें.
परिवार में आज रह सकता है चिंता का माहौल
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज धनु राशि के जातकों के परिवार में किसी मामले को लेकर चिंता रह सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय संयम रखें और किसी भी विषय पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें. वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य और समझ बढ़ेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने के बजाय एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 3 रहेगा.