Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 20 October 2026 : आज विजयदशमी है. यह दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए फलदायी हो सकता है, लेकिन आज अपनी पत्नी से दोबारा शादी करनी पड़ेगी. लोकल 18 से देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि कुंडली में जब शुक्र चौथे घर पर होता है या शुक्र के साथ कोई अन्य ग्रह सातवें या पंचम घर में बैठा होता है, तो दो शादियों की संभावना बनती है. आज ऐसा ही योग है. इस स्थिति से बचने के लिए मिथुन राशि के जातक अपनी ही पत्नी से आज एक बार और शादी कर लें. आज आपका पैसा भी जगह-जगह फंस सकता है. आपके दिल में आज के दिन चुभन बनी रहेगी.
घेर सकती हैं बीमारियां
ज्योतिषाचार्य संजय के मुताबिक, आज आप इम्यूनिटी कमजोर होने से कई बीमारियों से घिर सकते हैं. आपका पैसा भी जगह-जगह फंस सकता है जिसकी निकलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आएगी. आपका यह पैसा मारा जा सकता है और इसे बाहर निकालने में आपको बहुत मुश्किल हो सकती है. इसके लिए आपको दोबारा से अपनी पत्नी के साथ फेरे लेने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से शुक्र ग्रह आपके लिए अच्छा फल देना शुरू कर देगा.
न करना ये गलती, वरना डूब जाओगे
ज्योतिषाचार्य संजय कहते हैं कि आज के दिन शूल योग का निर्माण हो रहा है. शूल का अर्थ कांटा होता है जिसका मतलब है कि आपके दिल में आज के दिन चुभन बनी रहेगी. बृहस्पति और मंगल भी परशुराम वाले तत्व बना रहे हैं, जिसका अर्थ है कि आपकी वाणी इस समय ऐसी बन जाएगी जिससे आपके कई दुश्मन बन जाएंगे यानी आप ऐसी बातें लोगों को बोलेंगे कि आप खुद दुश्मनी मोल ले लेंगे. आज के दिन आप उपवास करेंगे तो आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा. आज अहंकार को जरूर दूर करें क्योंकि रावण बहुत ज्ञानी था लेकिन अहंकार के कारण उसका सारा साम्राज्य खत्म हो गया था, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार को सही रखें और दूसरों को बिल्कुल भी आघात न पहुंचाएं.