Last Updated:
Bihar News: JDU विधायक मनोरमा देवी के एक बयान पर मंच से ही BJP मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी. मनोरमा देवी ने कहा कि ठेकेदारी नहीं होती तो वह आज विधायक नहीं होतीं. इसके बाद विजय सिन्हा ने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहीं, ईमानदारी और कर्म ही पहचान है.
बाएं से मंत्री विजय सिन्हा, जेडीयू विधायक मनोरमा देवी. (फोटो साभारः फेसबुक Manorama Devi)
गयाजीः बिहार में एनडीए नेताओं के बीच सियासी नोकझोंक हो गई. बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वह ठेकेदार नहीं होतीं तो आज यहां तक नहीं पहुंच पातीं. उनके इस बयान पर बिहार के कृषि मंत्री और गया के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की पहचान ठेकेदारी से नहीं, बल्कि ईमानदारी, कर्म और सेवा से होती है. यह पूरा वाक्या गयाजी में आयोजित इंफ्रा बिल्ट एक्सपो के मंच हुआ.
मनोरमा देवी ने क्या कहा?
गयाजी के एक निजी होटल में इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से इंफ्रा बिल्ट एक्सपो का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में बेलागंज विधायक मनोरमा देवी भी मौजूद थीं. अपने संबोधन में उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए ठेकेदारी को अपने सफर से जोड़ा. उन्होंने कहा कि अगर वह ठेकेदार नहीं होतीं तो आज विधायक नहीं होतीं.
जदयू विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि ठेकेदारी का देन है कि हम विधायक हैं और यहां खड़े हैं..!
मंच पर विजय सिन्हा थे उन्होंने कहा राजनीतिक सेवा है ठेका नहीं..! pic.twitter.com/tqrvobbb9B