साउथ सिनेमा के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में रश्मिका ने कुछ ऐसा किया है जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया है. एक्ट्रेस ने हाल ही में उस खास जगह का दौरा किया है जहां विजय ने अपने बचपन के दिन बिताए थे. आइए जानते हैं कि रश्मिका ने इस स्कूल विजिट को लेकर क्या कुछ कहा है .
रश्मिका मंदाना ने हाल ही मे आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित एक खास स्कूल का दौरा किया है . यह वही स्कूल है जहा एक्टर विजय देवरकोंडा ने अपने बचपन के कई साल बिताए और पढाई की है .
रश्मिका ने इस पूरी यात्रा को बेहद शांतिपूर्ण, सुंदर और दिव्य बताया है . उन्होंने सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अपने इस खास अनुभव के बारे मे दिल छू लेने वाली बाते लिखी है .
एनिमल फेम रश्मिका मंदाना ने बताया कि वह सालो से विजय देवरकोंडा के बचपन और स्कूली दिनो के किस्से सुनती आ रही थी . विजय के सभी दोस्त इसी स्कूल से है जिन्हें वह प्यार से पर्थी बॉयज एंड गर्ल्स कहती है .
रश्मिका ने लिखा कि वह हमेशा से इस जगह को देखना चाहती थी . आखिरकार उन्हें पुट्टपर्थी जाने का मौका मिला और उन्होंने विजय के पुराने क्लासरूम और हॉस्टल को करीब से देखा .
वहा के प्यारे लोगो और स्कूल की एचएम आंटी से मिलकर रश्मिका बहुत खुश हुई . उन्होंने बताया कि उस जगह मे एक अजीब सा सुकून था जिसने उनके दिल को गहराई से छू लिया .
रश्मिका ने आगे बताया कि स्कूल मे छोटे-छोटे बच्चो को वेद, श्लोक और पूरे दिल से भजन गाते देखकर उनके अंदर ढेर सारा प्यार और शांति भर गई .उन्होंने कहा कि विजय देवरकोंडा और उनके दोस्तों मे जो अच्छी आदतें, प्यार और दयालुता है, वह सब इसी स्कूल की दी हुई सीख का नतीजा है .
रश्मिका ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि सब से प्यार करो और सब की सेवा करो की सीख उनके दिल के बहुत करीब है . जल्द ही रश्मिका और विजय कॉफी विद करण के नए सीजन मे एक साथ नजर आने वाले है .