Last Updated:
पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ आतंकी चौधरी मुहम्मद सरवर उर्फ अबू हाशिम की मौत हो गई. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, वह सीढ़ियों से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुआ था. अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने 2016 में उसे लश्कर के लिए आतंकी फंडिंग जुटाने और धन ट्रांसफर करने में कथित भूमिका के चलते प्रतिबंधित किया था.
भारत के दुश्मन की सीढ़ियों से फिसलकर मौत. (AI जेनेरेटेड फोटो)
पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ आतंकी चौधरी मुहम्मद सरवर उर्फ अबू हाशिम की मौत हो गई. लश्कर-ए-तैयबा जैसा आतंकी संगठन भारत के खिलाफ काम करने के लिए जाना जाता है. अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर चुका सरवर लश्कर के फंडिंग नेटवर्क का अहम चेहरा था और लंबे समय तक लाहौर में संगठन के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल चुका था. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, उसकी मौत सीढ़ियों से गिरने के बाद हुई. इस खबर के आने के बाद उसकी मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. इस खबर पर रिटायर्ड कर्नल अजय रैना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा, ‘लगता है किसी ने सीढ़ियों पर तेल लगा दिया. बहुत दुखद.’
आतंकी मुहम्मद सरवर.
सीढ़ियों से गिरकर मौत
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चौधरी मुहम्मद सरवर घर से मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था. इसी दौरान वह गिर पड़ा. स्थानीय मीडिया 24NewsHD की रिपोर्ट में कहा गया कि सीढ़ियों से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जो उसकी मौत की वजह बनी. हालांकि, सरवर की पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) के प्रवक्ता ने मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि वह लाहौर के मार्कज कुदसिया परिसर की चौथी मंजिल से गिरा था, जबकि अन्य खबरों में सीढ़ियों से फिसलने की बात कही गई. फिलहाल, उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि उसकी मौत हादसा थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी.
Stairs par oil laga diya kisi ne!
Very sad.
#PKMKB