Last Updated:
What Is Water Weight: यदि आपका वजन अचानक से बढ़ा हुआ लग रहा है, तो जरूरी नहीं कि ये फैट के बढ़ने का संकेत है. ज्यादा मात्रा में पानी के जमाव से भी आपका वेट बढ़ा हुआ नजर आ सकता है. इसे वॉटर वेट कहते हैं. इतना ही नहीं कई लोगों में इससे पेट फूलने, हाथ-पैर में सूजन और आंखों के नीचे पफीनेस जैसी समस्या भी हो सकती है. यहां जानिए ये क्या होता है और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है.
Tips To Control Water Weight: मोटापा आमतौर पर शरीर में फैट के ज्यादा मात्रा में जमा होने के कारण होता है. लेकिन ये सिर्फ एक मात्र कारण नहीं है. ज्यादा खाना खाने और यहां तक की पानी का भी असर आपके वेट पर पड़ता है. इसे वॉटर वेट भी कहा जाता है, जिसका मतलब शरीर में अतिरिक्त पानी का जमा होना है. ऐसा डिहाइड्रेशन, ज्यादा नमक खाने, लाइफस्टाइल की कुछ आदतों और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकता है. इससे पेट फूलने, हाथ-पैरों में सूजन और चेहरे पर पफीनेस जैसी समस्याएं दिखाई देती हैं.
हालांकि हमारा शरीर लगभग 60-70 फीसदी पानी से बना होता है. जब शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ता है, तो शरीर अतिरिक्त पानी को रोककर रखने लगता है. हालांकि, वॉटर वेट बढ़ना अपने आप में कोई बुरी बात नहीं है. न ही इसे कम करने से शरीर की चर्बी सीधे कम होती है, लेकिन इससे पेट का फूलना और भारीपन कम होता है. यदि आप वॉटर वेट को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो यहां बताए गए उपाय काफी मददगार साबित हो सकते हैं.
वॉटर वेट कम करने के 5 तरीके
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
शरीर में पानी की कमी होने पर भी पानी जमा होने की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. इससे शरीर में हाइड्रेशन का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है. अपनी जरूरत, मौसम और शारीरिक गतिविधियों के हिसाब से पानी पिएं.
खानपान में करें बदलाव
ज्यादा नमक और चीनी का सेवन शरीर में पानी जमा होने की समस्या बढ़ा सकता है. इसलिए इनका सेवन सीमित रखें. साथ ही पोटैशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है. इसके अलावा लहसुन, पत्तागोभी, हरी पत्तेदार सब्जियां, नींबू और खीरा जैसे खाद्य पदार्थ को संतुलित डाइट का हिस्सा बनाएं.
योग और एक्सरसाइज करें
नियमित शारीरिक गतिविधियां शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और अतिरिक्त पानी को कंट्रोल करने में मदद करती हैं. योग भी एक अच्छा विकल्प है. हालांकि, हर व्यक्ति के लिए उल्टे होकर किए जाने वाले योगासन जरूरी या सुरक्षित नहीं होते.
अभ्यंग मसाज आजमाएं
अभ्यंग आयुर्वेद में तेल से की जाने वाली मालिश की एक पद्धति है. बॉडी को रिलैक्स करने के लिए ये एक अच्छा उपाय है. इससे शरीर से टॉक्सिन निकालने या वॉटर वेट कम करने में भी काफी मदद मिलती है.
इन बातों का ध्यान रखें
अगर शरीर में लगातार सूजन बनी रहती है, खासकर पैरों या चेहरे पर, तो इसे नजरअंदाज न करें. इसके पीछे किडनी, दिल या लिवर से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.