Russia Ukraine War: Russia Drone Attack- रूस में चुनाव के बीच मॉस्को पर यूक्रेन का महाअटैक, तेल रिफाइनरी पर वार, 1600 ड्रोन गिराने का दावा

Russia Ukraine War: Russia Drone Attack- रूस में चुनाव के बीच मॉस्को पर यूक्रेन का महाअटैक, तेल रिफाइनरी पर वार, 1600 ड्रोन गिराने का दावा


होमदुनियायूरोप

रूस में चुनाव के बीच मॉस्को पर यूक्रेन का महाअटैक, तेल रिफाइनरी पर वार

Last Updated:

Russia Ukraine War News: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर बड़े ड्रोन हमले की खबर सामने आई. रूसी अधिकारियों के मुताबिक, मॉस्को ऑयल रिफाइनरी की एक फैसिलिटी को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रूस ने मॉस्को की ओर बढ़ रहे 186 ड्रोन मार गिराने का दावा किया है.

Zoom

यूक्रेन ने रूसी तेल रिफाइनरी पर हमला किया.

Election In Russia: रूस में आज संसदीय चुनाव का आखिरी दिन है. देशभर में मतदान चल रहा है, लेकिन इसी बीच राजधानी मॉस्को पर बड़े ड्रोन हमले ने माहौल गरमा दिया. रूसी अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन की ओर से आए ड्रोन के हमले में मॉस्को ऑयल रिफाइनरी के परिसर की एक फैसिलिटी को नुकसान पहुंचा है. इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है.

1600 ड्रोन मार गिराने का दावा

राजधानी के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि 1,600 से ज़्यादा ड्रोन को रोका और मार गिराया गया, जिनमें से 450 मॉस्को को निशाना बना रहे थे. हमले के बाद आपातकालीन दल उन इलाकों में भेजे गए, जहां ड्रोन के मलबे गिरे. रिफाइनरी को कितना नुकसान हुआ है, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. मॉस्को के मेयर ने कहा कि हमले के दौरान रिफाइनरी परिसर की एक फैसिलिटी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. रूस की ओर से इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार बताया गया है. यूक्रेन की तरफ से अभी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.





Source link