साइकिल से टूट गया मर्डगार्ड, डांट की डर से 12 साल के बच्चे ने लगा ली फांसी, खूंटी पर लटकी थी लाश

साइकिल से टूट गया मर्डगार्ड, डांट की डर से 12 साल के बच्चे ने लगा ली फांसी, खूंटी पर लटकी थी लाश


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के स्यावन गांव में एक 12 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली. परिजनों ने बताया कि बच्चा घर के बाहर साइकिल चला रहा था, तभी उसकी साइकिल घर के बाहर रखी मोटरसाइकिल से टकरा गई. जिससे मर्डगार्ड टूट गया. इसके बाद उसे परिजनों की डांट का डर सताने लगा और फिर उसने फांसी लगा ली.

Zoom

महोबा में 12 साल के बच्चे ने लगाई फांसी.

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के स्यावन गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कक्षा आठवीं के 12 वर्षीय छात्र मानवेंद्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के मुताबिक साइकिल से बाइक का मटगार्ड टूटने से डरे मासूम ने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. ​महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के स्यावन गांव से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 12 साल के मासूम बच्चे ने महज इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसे डर था कि साइकिल से बाइक का मटगार्ड टूट जाने पर परिजन उसे डांटेंगे.

साइकिल से टूट गया मर्डगार्ड​
श्याम सिंह का इकलौता पुत्र मानवेंद्र कक्षा आठवीं का छात्र था. शनिवार को परिवार के सभी सदस्य खेत पर काम करने गए हुए थे और घर पर कोई नहीं था. इसी दौरान मानवेंद्र घर के बाहर साइकिल चला रहा था, तभी उसकी साइकिल दरवाजे पर खड़ी बाइक से टकरा गई. इस टक्कर से बाइक का मटगार्ड टूट गया. ​परिजनों और चचेरे भाई के अनुसार, इसी छोटी सी बात को लेकर बच्चा गहरे मानसिक तनाव में आ गया. उसे अंदेशा हुआ कि घर लौटने पर परिवार के लोग उसे डांटेंगे. इसी डर और डिप्रेशन के चलते उसने कमरे में जाकर खूंटी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

मानवेंद्र का शव फंदे पर लटका मिला
​शाम को जब माता-पिता और परिवार के लोग खेत से घर लौटे, तो उन्होंने कमरे में मानवेंद्र का शव फंदे पर लटका हुआ देखा. घर में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया. रविवार समय एक बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया.

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अजनर थाना पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में परिजनों द्वारा आत्महत्या की बात सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह घटना समाज के लिए भी एक बड़ा सवाल छोड़ गई है कि बच्चों में बढ़ता मानसिक तनाव कितना खतरनाक रूप ले सकता है.

(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)



Source link