Last Updated:
चित्रकूट जिले में एक ऐसा कस्बा है, जहां कभी ग्राम पंचायत के जरिए विकास कार्य कराए जाते थे. यहां ग्राम प्रधान के चुनाव होते थे और लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ता था, लेकिन करीब दो साल पहले नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद अब इस कस्बे की तस्वीर बदलने की तैयारी है. सड़क, पार्क, खेल मैदान और श्मशान घाट जैसी सुविधाओं को विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे. हम बात कर रहे हैं चित्रकूट की नगर पंचायत मऊ की जहां विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी चल रही है.
चित्रकूटः बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में एक ऐसा कस्बा है, जहां कभी ग्राम पंचायत के जरिए विकास कार्य कराए जाते थे. यहां ग्राम प्रधान के चुनाव होते थे और लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ता था, लेकिन करीब दो साल पहले नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद अब इस कस्बे की तस्वीर बदलने की तैयारी है. सड़क, पार्क, खेल मैदान और श्मशान घाट जैसी सुविधाओं को विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे. हम बात कर रहे हैं चित्रकूट की नगर पंचायत मऊ की जहां विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी चल रही है.
गांव से नगर पंचायत तक का सफर
आप को बता दे कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद मऊ के लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं.स्थानीय लोगों को अब बेहतर सड़कें, साफ-सफाई, रोशनी और अन्य शहरी सुविधाएं मिलने की आस जग गई है. नगर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाने की योजना तैयार की गई है, इन योजनाओं के तहत शहीद पार्क, खेल मैदान, पक्की सड़कें और श्मशान घाट मां आनंदी माता मंदिर का सुंदरीकरण समेत आम जनता से जुड़ी जरूरी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा.इन कार्यों के पूरा होने से नगर की सुंदरता बढ़ेगी.
12 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग, जिम सेंटर और रोशनी पर भी जोर
वही इस संबंध में नगर पंचायत मऊ के चेयरमैन अमित कुमार द्विवेदी ने लोकल 18 को बताया कि नगर के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि आनंदी माता के सुंदरीकरण, पार्क निर्माण और हर वार्ड में पक्की सड़क बनाने जैसे कार्यों पर 8 करोड रूपये खर्च किए जा रहे है.जिसका कार्य भी चल रहा है.इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 12 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रस्तावित धनराशि की मांग की गई है.प्रस्तावित धनराशि मिलने के बाद नगर में जिम सेंटर, बेहतर लाइटिंग और पानी की व्यवस्था समेत अन्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा. उनका कहना है कि आने वाले कुछ महीनो में मऊ अपने आप में एक सुंदर और स्वच्छ होगा.