Tiger Shroff Firing Update: गोली लगने के बाद अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? पिता जैकी ने दी अपडेट


Last Updated:

Tiger Shroff Firing Case: 18 अक्टूबर, रविवार को मुंबई में सरेआम तीन बाइकसवार लोगों ने बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला किया. इस हमले में टाइगर की जान बच गई लेकिन उन्हें कुछ मामूली चोट आई है. टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वो अब ठीक हैं.

Top Deals Inside

Tiger Shroff Firing Update: गोली लगने के बाद अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत?Zoom

टाइगर श्राफ पर मुंबई में हमला हुआ जिसमें वो घायल हो गए. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. टाइगर श्रॉफ पर बीते रविवार 18 अक्टूबर की शाम को जानलेवा हमला हुआ. तीन बाइकसवार एक्टर पर गोलियां बरसा फरार हो गए. ये घटना मुंबई के जुहू में हुई. अचानक हुई इस भयानक गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशतभरा माहौल हो गया. टाइगर श्रॉफ इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए और उन्हें बस मामूली सी चोट आई है. टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ की टीम ने उनकी अपडेट शेयर की.

इस पूरे हमले की खबर आते ही टाइगर श्रॉफ के फैंस के बीच चिंता का माहौल था. हर शुभचिंतक एक्टर की हालत के बारे में जानना चाहता है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार जब जैकी श्रॉफ से टाइगर श्रॉफ की हालत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वो ठीक हैं.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

मुंबई में सरेआम हुए इस हमले ने बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनिल पंडित बताने वाले इस व्यक्ति ने पोस्ट के जरिए टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाते हुए कई बातें लिखी हैं. इस शख्स ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि वो और हममन संधू इस पूरे हमले की जिम्मेदारी लेते हैं.

सलमान से दूर रहने की दी चेतावनी

अनिल पंडित ने अपने पोस्ट में बॉलीवुड सितारों को धमकी भी दी है. वो लिखता है कि जो भी उनकी बात नहीं मानेगा और सलमान खान के साथ काम करेगा. उन सभी लोगों का अंजाम ऐसा ही होगा. इस शख्स का नाम इससे पहले गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग मामले भी सामने आया था.

इस शख्स के पोस्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ पर सलमान खान के साथ उनकी नजदीकियों की वजह से हमला किया गया. दोनों काफी क्लोज हैं. दरअसल, सलमान खान ने टाइगर के पिता जैकी के साथ कई फिल्मों में काम किया था और दोनों की दोस्ती पुरानी है. वहीं टाइगर श्रॉफ भी कई बार खुलकर सलमान खान की तारीफों के पुल बांध चुके हैं.



Source link