Ex कैटरीना कैफ के सपोर्ट में उतरे सलमान, पति विक्की की खामोशी पर उठे सवाल, लोगों ने भाईजान से सीखने की दी नसीहत

Ex कैटरीना कैफ के सपोर्ट में उतरे सलमान, पति विक्की की खामोशी पर उठे सवाल, लोगों ने भाईजान से सीखने की दी नसीहत


Last Updated:

कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इस बीच उनके एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान ने उनका खुलकर सपोर्ट किया. भाईजान ने बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में कैटरीना की ट्रोलिंग पर अपना रिएक्शन देते हुए अपनी नाराजगी साफ जाहिर की. वहीं दूसरी तरफ कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हुए. एक्टर को उनकी खामोशी की वजह से ट्रोल किया जा रहा है. नेटिजेंस का कहना है कि विक्की कौशल को सलमान खान से कुछ सीखना चाहिए.

Zoom

सलमान खान ने कैटरीना कैफ का सपोर्ट किया. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली.  कैटरीना कैफ ने गणेश चतुर्थी के मौके पर पब्लिक अपीयरेंस दी. वो पति विक्की कौशल के साथ गणेश उत्सव में शामिल होने पहुंची. इसके बाद से लगातार एक्ट्रेस को उनके बढ़े वजन की वजह से बॉडी शेम किया जा रहा है. सोशल मीडिया पेजेस और पैपराजी ने कैटरीना कैफ के करियर पर तंज कसते हुए कहा कि मोटापे के बाद उनका करियर खत्म हो चुका है. कैटरीना कैफ की लगातार ट्रोलिंग के बीच उनके को-स्टार्स और इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने उनका साथ दिया.

कैटरीना कैफ के साथ काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अली जफर से लेकर खुशबू सुंदर तक ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया. इस बीच सलमान खान ने वीकेंड का वार में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ का सपोर्ट किया. भाईजान ने पैपराजी और सोशल मीडिया पेजेस को फटकार लगाते हुए कहा कि कोई एक्टर चाहे कुछ भी कर ले लेकिन लोग उसे ट्रोल करते ही रहेंगे.

सलमान खान ने किया कैटरीना कैफ का सपोर्ट



Source link