Last Updated:
‘स्प्लिट्सविला’ फेम एक्टर, मॉडल और रियलिटी टीवी स्टार सौरब बेदी इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह अपनी डेटिंग लाइफ को सुर्खियों में हैं. सौरब ने खुद से 24 साल बड़ी डेलनाज दारूवाला संग कुछ इंटीमेट फोटोज शेयर की थी. जिस पर मच गया.सौरब का नाम खुद से 24 साल बड़ी फैशन इंडस्ट्री से जुड़ीं डेलनाज दरुवाला के साथ जोड़ा जा रहा है. सोहराब ने डेलनाज संग कुछ प्राइवेट फोटोज शेयर की हैं. साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘प्लीज कमेंट्स अच्छे करना, ये आपकी भाभी हैं.’
नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ के जरिए लोगों के बीच पहचान बनाने वाले सौरब बेदी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई शो नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है. फैशन इंडस्ट्री से जुड़ीं डेलनाज दरुवाला के साथ उनकी कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी हैं. सबसे ज्यादा चर्चा दोनों की उम्र के अंतर को लेकर हो रही है. बताया जा रहा है कि डेलनाज, सौरब से 24 साल बड़ी हैं.
बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. हालांकि, कुछ ही घंटों बाद सौरब बेदी ने तस्वीरें डिलीट कर दीं, जिसके बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर माजरा क्या है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोहराब ने 16 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डेलनाज के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की थीं. इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताते, घूमने जाते और मंदिर में दर्शन करते नजर आए. पोस्ट के साथ सौरब बेदी ने मजाकिया अंदाज में लिखा था, “प्लीज कमेंट्स अच्छे से करना, ये आपकी भाभी हैं.
उनके इस कैप्शन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि सोहराब अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर रहे हैं. हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्होंने ये तस्वीरें हटा दीं. पोस्ट डिलीट करने की वजह अभी सामने नहीं आई है. न तो सोहराब और न ही डेलनाज ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
डेलनाज दरुवाला फैशन इंडस्ट्री में काम करती हैं और उन्हें फैशन शो के आयोजन से लेकर मॉडल्स के मैनेजमेंट तक का अनुभव है. वह लैक्मे फैशन वीक, सब्यसाची के फैशन शो और फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के कार्यक्रमों से जुड़ी रही हैं.
डेलनाज ‘द वेडिंग चिक्स’ की सह-संस्थापक हैं. इसके अलावा, वह ‘रिफाइनरी’ नाम की कंपनी में भी पार्टनर बताई जाती हैं. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि वह अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के करीबी दोस्तों के सर्कल का हिस्सा हैं. मलाइका सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे चुकी हैं.
डेलनाज के साथ तस्वीरें सामने आने से पहले सौरब बेदी, निहारिका तिवारी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थे. दोनों की मुलाकात ‘स्प्लिट्सविला X6’ में हुई थी. शो के दौरान उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया और फैंस ने उन्हें ‘सोरिका’ नाम भी दिया था. दोनों साथ में ‘शीशा’ नाम के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे, जिसे मित्त रोअर और स्वरा वर्मा ने गाया था.
हालांकि, पिछले साल सितंबर में निहारिका ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि अब वह और सोहराब साथ नहीं हैं. निहारिका ने अपने संदेश में यह भी कहा था कि वह किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहतीं, लेकिन यह साफ करना जरूरी है कि उनका रिश्ता झूठा या दिखावे के लिए नहीं था.
सौरब बेदी और डेलनाज की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. दोनों के बीच उम्र का 24 साल का अंतर भी चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है. हालांकि, तस्वीरें शेयर करने और बाद में हटाने के पीछे क्या वजह रही, इस बारे में अभी कुछ साफ नहीं है. फिलहाल, दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. ऐसे में उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर अंतिम तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी.