‘शिवा ने मेरी आंखों के सामने लगाई थी छलांग’ श्रद्धा दूबे ने खोली जुबान; कर्ज, ज्वेलरी और दोस्ती पर भी दी सफाई

‘शिवा ने मेरी आंखों के सामने लगाई थी छलांग’ श्रद्धा दूबे ने खोली जुबान; कर्ज, ज्वेलरी और दोस्ती पर भी दी सफाई


Shraddha Dubey News: शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी और लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे ने इस मामले विस्तार से सफाई दी है. उसने इस हत्याकांड से पहले शिवा के साथ अपने सारे रिश्ते और विवाद को विस्तार से बताया है. उसने शिवा के कर्ज से लेकर उसकी ज्वैलरी ले जाने की सारी बातें बताई हैं. उसने बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज जांच करने की सलाह दी है. साथ ही उसने पुलिस और कोर्ट से निष्पक्ष जांच की मांग की है. बता दें कि श्रद्धा फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है. साथ ही पुलिस ने गुरुवार को उसके खिलाफ इनाम की रकम बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है. ऐसे कायास लगाए जा रहे हैं कि श्रद्धा किसी भी समय कोर्ट में सरेंडर कर सकती है.

अपनी सफाई में श्रद्धा ने कहा कि अगर उसकी अपनी रेजिडेंशियल बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाए, तो वह पूरी तरह बेकसूर साबित हो जाएगी. उसने हैरानी जताते हुए कहा कि पुलिस नेपाल बॉर्डर के कैमरे तो खंगाल रही है, लेकिन उसकी अपनी बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं निकाले जा रहे हैं? श्रद्धा का कहना है कि जब तक उसकी बिल्डिंग के कैमरों की फुटेज सामने नहीं आएगी, तब तक पुलिस सच तक नहीं पहुंच पाएगी, क्योंकि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह पूरी तरह निर्दोष है.

श्रद्धा ने कहा कि कर्ज चुकाने के शिवा ने मेरे 6 लाख कीमत की ज्वैलरी ले गया था, लेकिन ये पर्सनल मामला था

चार महीने से जानती थी, दो महीने से आना-जाना था श्रद्धा

मृतक शिवा शर्मा के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए श्रद्धा ने बताया कि वह उस शख्स को केवल पिछले चार महीनों से जानती थी. इनमें से भी शुरुआती दो-ढाई महीने तक वह सिर्फ उसका एक आम दोस्त था और उसके घर कभी नहीं आया था. पिछले करीब दो महीनों से ही उसका घर आना-जाना शुरू हुआ था. श्रद्धा का तर्क है कि इतने कम समय के परिचय में आपसी रिश्ते इतने ज्यादा खराब नहीं हो सकते कि कोई किसी की जान लेने के बारे में सोच ले.

शिवा ने कर्ज और पैसों के लेन-देन का किया था जिक्र

मृतक की मां द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए श्रद्धा ने कहा कि मृतक की मां को वह बिल्कुल भी पसंद नहीं थी, जिसकी मुख्य वजह शायद यह थी कि वह शिवा से उम्र में एक-दो साल बड़ी थी. श्रद्धा ने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले ही शिवा ने उससे डिस्कस किया था कि उसके ऊपर भारी-भरकम कर्ज हो गया है और कर्जदारों के फोन आने से वह बहुत परेशान है. उसके ऊपर करीब 16 से 17 लाख रुपये का लोन था और उसने श्रद्धा से फाइनेंसियल मदद के लिए कुछ पैसे भी मांगे थे.

शिवा के साथ संबंध पर श्रद्धा ने सफाई दी है

ज्वेलरी उठाने की बात को बताया पर्सनल मैटर

मृतक द्वारा घर से गहने ले जाने के सवाल पर सफाई देते हुए श्रद्धा ने कहा कि घटना से करीब एक महीने पहले शिवा ने उसके घर से 5-6 लाख रुपये की ज्वेलरी ले ली थी. लेकिन यह उनका पूरी तरह से एक पर्सनल मैटर था और शिवा ने खुद वीडियो में यह स्वीकार किया था कि वह वह ज्वेलरी वापस लौटा देगा. श्रद्धा ने अजीब दलील दी कि चूँकि वह उसका ‘बंदा’ था, इसलिए उसे इतना अधिकार था और उसने खुद अपनी गलती मान ली थी, इसलिए इसमें कुछ भी गलत नहीं था.

सांस की बीमारी और डर की वजह से छोड़ा शहर

घटना के तुरंत बाद फरार होने और नेपाल भागने के सवाल पर श्रद्धा ने सफाई दी कि उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी और कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं. इसके अलावा, वह इतने बड़े सदमे में थी कि उसे वहां से हटना पड़ा. उसने कहा कि वह डर गई थी क्योंकि पुलिस उसके ड्राइवर को बिना किसी कसूर के पीट रही थी और उस पर हत्या का झूठा इल्जाम मढ़ दिया था. कोई भी ऐसी स्थिति में घबराकर वहां से चला जाता, वरना वह पुलिस का सामना करने से पीछे नहीं हटती.

किसी से कोई कनेक्शन नहीं, बहन बिल्कुल बेकसूर

अन्य लोगों के साथ अपने संबंधों और कनेक्शन की खबरों को खारिज करते हुए श्रद्धा ने कहा कि फोटो तो कोई भी किसी के साथ खिंचवा सकता है, इसका मतलब यह नहीं कि हर किसी का अवैध संबंध हो. उसने अपनी बहन का बचाव करते हुए कहा कि उसकी बहन कुछ समय पहले ही उससे मिलने आई थी, जिसे इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं है. बेवजह उसकी मासूम बहन का नाम इस केस में घसीटा जा रहा है, जबकि शिवा के साथ उसका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं था.

निष्पक्ष जांच की गुहार और साजिश का आरोप

अपनी बातचीत के अंत में श्रद्धा दुबे ने कहा कि उसे पूरी तरह से इस हाई-प्रोफाइल मामले में साजिश के तहत फंसाया गया है. उसने न्यायपालिका और पुलिस प्रशासन से हाथ जोड़कर अपील की है कि इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए. बिना किसी ठोस सबूत के किसी पर भी हत्या का गंभीर आरोप लगाकर उसे पूरे देश में अपराधी घोषित कर देना कहीं का भी इंसाफ नहीं है. उसने यह भी स्पष्ट किया कि मीडिया में चल रही डायरी मिलने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद और झूठी हैं.



Source link