Gold-Silver Price: हफ्तेभर में बड़ा उलटफेर, सोना ₹3,000 और चांदी ₹10,000 सस्ती हुई

Gold-Silver Price: हफ्तेभर में बड़ा उलटफेर, सोना ₹3,000 और चांदी ₹10,000 सस्ती हुई


नई दिल्‍ली. त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिली है. इस कारोबारी हफ्ते के दौरान सोने और चांदी के भाव बैंक गियर लगा दिया. दोनों ही कीमती धातुओं में आई जोरदार गिरावट से जहां इन्‍वेस्‍टर्स सन्‍न हैं, वहीं ब्‍याह-शादी के लिए गहने खरीदने वालों के चेहरे खिल गए हैं. इस सप्‍ताह 24 कैरेट सोना ₹3,000 से अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमतों में ₹10,000 प्रति किलोग्राम से ज्यादा की भारी गिरावट आई है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 3,004 रुपए कम होकर 1,46,426 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. पिछले हफ्ते के आखिर में यह ,49,430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था. 22 कैरेट सोने की कीमत ₹2,752 कम होकर 1,34,126 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,36,878 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. 18 कैरेट सोने का दाम ₹2,253 कम होकर 1,09,820 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,12,073 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

1,45,564 रुपए तक गिर गया था दाम

इस हफ्ते 24 कैरेट सोने में सबसे न्यूनतम दाम 15 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 1,45,564 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया. वहीं, उच्चतम दाम 12 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 1,48,425 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया.

चांदी ने भी लगाया गोता

इस सप्‍ताह चांदी के रेट में भी जोरदार गिरावट आई. चांदी का दाम 10,191 रुपए कम होकर 2,10,918 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,21,109 रुपए प्रति किलो था. इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 12 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 2,20,874 रुपए प्रति किलो देखा गया. वहीं, न्यूनतम दाम 15 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 2,07,098 रुपए प्रति किलो देखा गया.



Source link