Last Updated:
‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. प्रभास-तृप्ति डिमरी की फिल्म रामायण पार्ट 2 के साथ क्लैश होगी. मेकर्स ने इसका नया पोस्टर जारी करते हुए इस बारे में बताया. ‘स्पिरिट’ वही फिल्म है जिसे लेकर दीपिका पादुकोण का लफड़ा भी हुआ था.
पैन इंडिया स्टार प्रभास की आखिरकार स्पिरिट फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर ‘स्पिरिट’ का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की. इसका मतलब ये है कि फैंस को इसकी रिलीज के लिए पूरा एक साल का इंतजार करना होगा.
‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए मेकर्स ने बताया कि फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी. वैसे अगले साल की दिवाली खाली नहीं है. नमित मल्होत्रा की रामायण का दूसरा भाग शेड्यूल है. रणबीर कपूर की रामायण का पहला भाग इस साल दिवाली पर 5 अक्टूबर 2026 पर रिलीज हो रही है. मेकर्स ने अभी तक यही बताया है कि रामायण पार्ट 2 अगले साल दिवाली पर आएगा. अब देखना ये है कि अगले साल दिवाली पर ‘स्पिरिट’ vs रामायण पार्ट 2 होता है या नहीं.
‘स्पिरिट’ की रिलीड डेट: प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ अगले साल दिवाली पर 29 अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी. संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास का हैवी बियर्ड वाला लुक शेयर करते हुए ये जानकारी दी. प्रभास ब्लैक आउटफिट में ब्लैक कैप लगाए नजर आ रहे हैं. उनका रौब इस पोस्टर में सबका ध्यान खींचता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘स्पिरिट’ को एनिमल बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं. जबकि इसके प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और प्रणय और प्रभाकर रेड्डी वांगा हैं. पहले ये फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली थी.
दीपिका पादुकोण का हुआ था इसी फिल्म से विवाद: ‘स्पिरिट’ में कभी दीपिका पादुकोण भी लीड रोल प्ले कर रही थीं. मगर मेकर्स के साथ उनका पंगा हुआ. बताया गया कि 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर एक्ट्रेस और मेकर्स भिड़ गए जिसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म से उन्होंने पल्ला झाड़ लिया.
संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने ‘स्पिरिट’ को लेकर दीपिका पादुकोण पर स्टोरी लीक करने का आरोप भी लगाया था. उन्होंने NTV को दिए इंटरव्यू में कहा था कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म के लिए भारी फीस के साथ 10 प्रतिशत का प्रॉफिट मांगा था. जिसपर बात नहीं बनी. इसी दौरान फिल्म की कहानी और किरदार से जुड़ी कई जानकारी भी लीक हुई थी. जिससे डायरेक्टर नाराज हो गए.
तृप्ति डिमरी भी हैं ‘स्पिरिट’ में: प्रभास के साथ बुलबुल फेम तृप्ति डिमरी की एंट्री हो चुकी है. मेकर्स ने 2026 के न्यू ईयर पर एक पोस्टर जारी किया था जिसमें तृप्ति डिमारी प्रभास के साथ नजर आईं और सिगरेट जलाती दिख रही थीं.
‘स्पिरिट’ की कास्टिंग की बात करें तो प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई भी नजर आएंगे. विवेक ओबेरॉय का पोस्टर भी मेकर्स ने जारी किया था, जिसमें उनका डैशिंग लुक देखने को मिला था. फिलहाल मेकर्स ने ज्यादा जानकारी ‘स्पिरिट’ को लेकर अभी शेयर नहीं की है.