Last Updated:
Sofia Hayat Slams Salman Khan: बिग बॉस 7 की x कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने सलमान खान पर तीखा हमला बोला है. सलमान खान के बॉडी शेमिंग वाले बयान पर भड़कते हुए सोफिया ने उन्हें पाखंडी बताया और आरोप लगाया कि बिग बॉस के दौरान सलमान ने खुद उनकी बॉडी और चेहरे पर कमेंट्स किए थे. पढ़ें पूरी खबर.
बिग बॉस ( फोटो साभार )
नई दिल्ली: बिग बॉस का 20 वां सीजन इन दिनों अपने वीकेंड का वार एपिसोड्स और धमाकेदार ड्रामे को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान होस्ट सलमान खान ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए शर्ट उतार दी थी और सेलेब्स की बॉडी शेमिंग व लुक्स को लेकर ट्रॉल करने वालों पर अपनी भड़ास निकाली थी.
जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर सलमान खान के इस बेबाक अंदाज और बॉडी शेमिंग के खिलाफ स्टैंड लेने की तारीफ हो रही थी, वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस 7 की x-कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने सलमान पर जमकर निशाना साधा है.
सोफिया हयात ने सलमान खान को बताया पाखंडी
सलमान खान के इस बयान पर रिएक्ट करते हुए बिग बॉस 7 का हिस्सा रह चुकीं सोफिया हयात ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सलमान खान की जमकर क्लास लगाई. सोफिया ने सलमान के शर्टलेस मोमेंट वाले वीडियो को शेयर करते हुए उन्हें हिपोक्रिटिकल इडियट यानी पाखंडी बेवकूफ करार दिया. सोफिया का कहना है कि जो इंसान आज मंच पर खड़े होकर बॉडी शेमिंग के खिलाफ बड़ी बड़ी बातें कर रहा है, उसने खुद कभी उनके चेहरे और शरीर का मजाक उड़ाया था.
बॉडी और फेस कमेंट का लगाया आरोप
सोफिया हयात ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा कि जब वह बिग बॉस 7 में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं, तब सलमान खान ने उनकी बॉडी और चेहरे पर काफी नेगेटिव कमेंट्स किए थे. सोफिया ने दावा किया कि सलमान खान ने उस वक्त गौहर खान के साथ उनकी तुलना करते हुए कहा था कि गौहर की बॉडी उनसे ज्यादा अच्छी है. सोफिया के मुताबिक सलमान खान का असली चेहरा कुछ और है और वे टीवी पर सिर्फ शरीफ बनने का नाटक करते हैं.
सलमान खान का बॉडी शेमिंग पर बयान
दरअसल, वीकेंड का वार में सलमान खान अपनी उम्र, बाल, वजन और लुक को लेकर लगातार ट्रोल करने वाले लोगों से काफी नाराज नजर आए थे. उन्होंने लाइव शो में अपनी शर्ट निकालकर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था और महिलाओं की प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ने वाले वजन पर ट्रॉल करने वालों को भी खरी खरी सुनाई थी. लेकिन सोफिया हयात के इस नए खुलासे और तीखे रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है और सलमान खान का यह पुराना मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है.