मुरादाबाद से बरेली जाने वालों की बल्ले-बल्ले, 121KM सड़क होगी 6 लेन, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम से मिलेगी राहत

मुरादाबाद से बरेली जाने वालों की बल्ले-बल्ले, 121KM सड़क होगी 6 लेन, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम से मिलेगी राहत


Last Updated:

Delhi Lucknow Highway: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मुरादाबाद से बरेली के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ा अपडेट है. वही इस रूट पर जाम से राहत देने और आवाजाही आसान बनाने के लिए हाईवे को छह लेन में बदलने की तैयारी तेज हो गई है.

Zoom

मुरादाबाद से बरेली तक छह लेन की राह होगी आसान. (एआई तस्वीर)

लखनऊ : दिल्ली-लखनऊ हाईवे (Delhi-Lucknow Highway) को लेकर बड़ी खबर है. अगर आप भी इस हाईवे से आते जाते हैं तो आपको ये खबर पढ़ लेना चाहिए. दरअसल, मुरादाबाद से बरेली के बीच लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए हाईवे को छह लेन का बनाने की तैयारी तेज हो गई है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 121 किलोमीटर लंबे हाईवे को छह लेन में बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इससे आने वाले समय में इस रूट पर सफर आसान होने और ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है.

होगा छह लेन का हाईवे

अभी मुरादाबाद से बरेली के बीच हाईवे चार लेन का है. वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण कई जगह जाम और हादसों की समस्या सामने आती है. इसे देखते हुए मौजूदा हाईवे में दो नई लेन जोड़ी जाएंगी. इसके साथ ही स्थानीय वाहनों की आवाजाही आसान बनाने के लिए सर्विस रोड भी बनाई जाएंगी.

242 किलोमीटर की सर्विस रोड

इस परियोजना के तहत कुल 242 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड बनाने की योजना है. इसके अलावा 14 रेलवे ओवरब्रिज (ROB), 14 बड़े पुल और 32 छोटे पुल बनाए जाएंगे. हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए 55 पुल-पुलिया और हाईवे पर चढ़ने-उतरने के लिए छह इंटरचेंज भी बनाए जाने हैं. इन सुविधाओं से लोगों को सफर के दौरान जाम से राहत मिलने की उम्मीद है.

मुख्य हाईवे पर नहीं चलेंगे दोपहिया वाहन

हाईवे छह लेन का बनने के बाद दोपहिया वाहनों को मुख्य सड़क के बजाय सर्विस रोड का इस्तेमाल करना होगा. इसके अलावा हाईवे के किनारे बेतरतीब निर्माण रोकने की भी योजना है. इसके लिए पांच किलोमीटर के दायरे में ढाबे और पेट्रोल पंप खोलने पर पाबंदी का प्रावधान रखा गया है. NHAI मुरादाबाद के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार के मुताबिक, हाईवे के एलाइनमेंट को मंजूरी मिल चुकी है. अब भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 3-A के तहत जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके तहत संबंधित जमीन के गाटा नंबर घोषित होंगे और जमीन मालिकों से आपत्तियां मांगी जाएंगी.

उन्होंने आगे कहा कि आपत्तियों का निस्तारण करने और जमीन मालिकों को मुआवजा देने के बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा. परियोजना पूरी होने पर मुरादाबाद से बरेली के बीच आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलने और हाईवे पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है.



Source link