Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में साफ रहेगा आसमान, बारिश के कोई आसार नहीं, गिरेगा रात का पारा

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में साफ रहेगा आसमान, बारिश के कोई आसार नहीं, गिरेगा रात का पारा


Last Updated:

बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है. राज्यभर में आसमान साफ रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं. दिन में धूप खिलने से गर्मी बनी रहेगी, जबकि सुबह और रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंड का अहसास होने लगा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बिहार वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)

पटनाः बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है. अगले 5 दिनों तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आज 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. हालांकि, दोपहर और शाम के वक्त कुछ जगहों पर हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं. इस दौरान बारिश होने की उम्मीद बेहद कम है.

ग्रीन जोन में सभी जिले 

  • दिन के समय धूप खिलने से गर्मी का असर बना रहेगा. वहीं, सुबह और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है. इससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल बिहार के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है. इसका साफ मतलब है कि मौसम को लेकर फिलहाल किसी तरह की चेतावनी या खतरे की बात नहीं है.

पटना के मौसम का हाल

  • राजधानी पटना के मौसम की बात करें तो यहां अगले पांच दिनों तक बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. आज पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कल यानी 19 अक्टूबर को भी तापमान ऐसा ही रहने की उम्मीद है. इसके बाद 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है. वहीं, 21 अक्टूबर को दिन का तापमान तो समान रहेगा, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है.

किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट नहीं

  • पूरे बिहार की बात करें तो पश्चिमी चंपारण से लेकर किशनगंज तक और कैमूर से लेकर बांका तक सभी जिले ग्रीन जोन में हैं. उत्तर बिहार के जिलों जैसे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में मौसम बिल्कुल सामान्य रहेगा. मध्य बिहार के पटना, सारण, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, बेगूसराय और समस्तीपुर में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है. दक्षिण बिहार के गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, रोहतास, कैमूर और अरवल में भी मौसम सूखा ही रहेगा. हालांकि, स्थानीय कारणों से कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं.

पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड

  • पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ चुनिंदा स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जरूर दर्ज की गई है. सबसे अधिक बारिश समस्तीपुर जिले के सिंघिया में 36.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा कटिहार के दंडखोरा में 26.3 मिलीमीटर, मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 25 मिलीमीटर और कटिहार के समेली में भी 25 मिलीमीटर बारिश हुई. कुरसेला और प्राणपुर में भी पानी गिरा है. भागलपुर, सहरसा, खगड़िया और सुपौल के कुछ इलाकों में भी छिटपुट बारिश दर्ज की गई है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि यह बारिश बहुत सीमित थी और अब गतिविधियां कमजोर पड़ चुकी हैं.

बीते काल के तापमान का हाल

  • बीते कल यानी 17 अक्टूबर के तापमान पर नजर डालें तो कैमूर में सबसे अधिक गर्मी रही, जहां तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राजगीर में 34.9 डिग्री, दरभंगा में 34.5 डिग्री, पटना में 33.2 डिग्री, गया में 32.3 डिग्री, भागलपुर में 32.2 डिग्री और मुजफ्फरपुर में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में लोगों को साफ आसमान और हल्की गुलाबी ठंड का सामना करना पड़ेगा।



Source link