Last Updated:
UN Young Professionals Programme 2026: संयुक्त राष्ट्र ने यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं. यूएन में एंट्री के लिए आम तौर पर वर्क एक्सपीरियंस की जरूरत होती है. लेकिन यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम में ऐसी कोई शर्त नहीं है. जानिए 32 साल की उम्र सीमा, ‘Development & Sustainability’ क्षेत्र, फ्री एप्लीकेशन प्रोसेस और इंस्पिरा पोर्टल के नए नियम.
UN Young Professionals Programme 2026: यूएन में नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले जरूरी नियम समझ लें (फोटो- unitedcareercoalition.org)
नई दिल्ली (UN Young Professionals Programme 2026). संयुक्त राष्ट्र जैसी ग्लोबल संस्था में काम करना चाहते हैं तो यूएन सचिवालय में पहली नौकरी पाने का सबसे सुनहरा मौका है. संयुक्त राष्ट्र ने ‘यंग प्रोफेशन्स प्रोग्राम’ (UN YPP 2026) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत अनुभव के बिना भी आप सीधे पी-1 और पी-2 स्तर के अंतरराष्ट्रीय अधिकारी बन सकते हैं. एक ऑनलाइन परीक्षा पास करके दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित डिप्लोमा/पॉलिसी मेकिंग टीम का हिस्सा बनने का मौका मिल जाएगा.
इस साल यूएन ने परीक्षा का विषय ‘विकास और स्थायित्व’ (Development & Sustainability) तय किया है. इसके तहत इकोनॉमिक, सोशल, डेटा और पर्यावरण से जुड़े युवाओं की भर्ती की जाएगी. सबसे अच्छी बात है कि इस आवेदन के लिए कोई फीस नहीं देनी होती. इसमें बिना वर्क एक्सपीरियंस वाले फ्रेशर्स को भी मौका मिलता है. जानिए यूएन YPP 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है, उम्र की सीमा क्या है और इंस्पिरा पोर्टल पर फॉर्म भरते समय किन छोटी-छोटी गलतियों से बचना जरूरी है.
UN YPP क्या है और पहली नौकरी कैसे मिलेगी?
- रोस्टर की वैधता: रोस्टर में 3 साल तक नाम रहेगा.
- नियुक्ति का तरीका: जैसे ही यूएन के किसी विभाग में उपयुक्त पद खाली होगा, रोस्टर से ही सीधे सेलेक्शन किया जाएगा.
- शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट: चयन होने पर 2 साल का फिक्स्ड-टर्म कॉन्ट्रैक्ट मिलता है. बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इसे परमानेंट पक्का (Permanent/Continuing) भी किया जा सकता है.
यूएन जॉब में पोस्टिंग कहां मिलेगी?
YPP 2026 के लिए परीक्षा का मुख्य फोकस विषय ‘विकास और स्थायित्व’ (Development and Sustainability) रखा गया है. इसके जरिए चुने गए अधिकारियों की मुख्य तैनाती नीचे लिखे प्रमुख यूएन विभागों में होगी:
- प्रमुख विभाग: आर्थिक और सामाजिक मामलों का विभाग (DESA), व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) और विभिन्न क्षेत्रीय आयोग (Regional Commissions).
- पोस्टिंग लोकेशंस: न्यूयॉर्क, जिनेवा, वियना, नैरोबी, अदीस अबाबा, बैंकॉक, बेरूत और सैंटियागो जैसी ग्लोबल लोकेशंस.
यूएन में नौकरी के लिए एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन क्या होनी चाहिए?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 3 साल की बैचलर डिग्री होनी चाहिए.
- संबंधित विषय: इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स, डेटा साइंस, पर्यावरण, सोशल मामले या सस्टेनेबल डेवलपमेंट.
- मुख्य नियम: फॉर्म में मुख्य पढ़ाई का चयन ध्यान से करें.
सावधानी: अगर आपकी डिग्री का नाम लिस्ट में नहीं है तो उससे मिलता-जुलता ऑप्शन चुनें और असली नाम अंग्रेजी या फ्रेंच में अनुवाद करके एक्सट्रा कॉलम में लिखें. भूलकर भी ‘Other’ का विकल्प न चुनें, वरना फॉर्म तुरंत रिजेक्ट हो जाएगा.
यूएन में नौकरी के लिए उम्र सीमा और अनुभव का नियम
यूएन YPP की सबसे खास बात है कि इसमें अनुभव की अनिवार्यता नहीं है.
- उम्र सीमा: आवेदक की उम्र 32 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए (यानी उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 1994 या उसके बाद हुआ हो).
- भाषा ज्ञान: अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा पर अच्छी पकड़ (Fluency) होना अनिवार्य है.
- शॉर्टलिस्टिंग का नियम: अगर किसी एक देश से 90 से अधिक योग्य आवेदन प्राप्त होते हैं तो यूएन उच्च डिग्री या कार्यानुभव को शॉर्टलिस्टिंग का अतिरिक्त पैमाना बना सकता है.
यूएन में नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें?
यूएन में नौकरी के लिए आवेदन नि:शुल्क (Free) है. यह संयुक्त राष्ट्र के ऑफिशियल जॉब पोर्टल Inspira (inspira.un.org) के माध्यम से किया जाता है.
- इंस्पिरा पोर्टल पर प्रोफाइल बनाते समय एजुकेशन के कॉलम में अपनी डिग्री के सारे सब-सब्जेक्ट्स सही से भरें.
- फॉर्म में ‘Cover Letter’ या ‘Motivation Statement’ बहुत ध्यान से लिखें. इसमें स्पष्ट करें कि आपकी पढ़ाई सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDGs) में कैसे योगदान दे सकती है.
- आवेदन जमा करने से पहले पता कर लें कि आपका देश इस साल की YPP पार्टिसिपेटिंग कंट्रीज (Participating Countries) की लिस्ट में शामिल है या नहीं. यह लिस्ट हर साल बदलती है.