Last Updated:
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार सैफ अली खान और करीना कपूर खान की लव स्टोरी हमेशा से चर्चा में रही है. अब करीना ने खुलासा किया कि पति सैफ ने उन्हें एक या दो बार नहीं, बल्कि मुंबई, ग्रीस और पेरिस जैसी तीन अलग-अलग खूबसूरत जगहों पर प्रपोज किया था, जिसके बाद उन्होंने हां कहा था. इस मजेदार किस्से पर चुटकी लेते हुए सैफ ने कहा कि अगर करीना ने पहली बार मुंबई में ही मान लिया होता, तो उनके बहुत सारे पैसे बच जाते.
सैफ अली खान ने करीना कपूर को 3 बार किया था प्रपोज. (फोटो साभार: Instagram@kareenakapoorkhan)
नई दिल्ली. सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और रॉयल जोड़ियां में से एक हैं. कपल जब भी साथ नजर आते हैं तो फैंस का दिल जीत लेते हैं. शादी के 14 साल बाद भी इस पावर कपल का प्यार और केमिस्ट्री बिल्कुल नई सी लगती है. अब करीना कपूर ने बताया कि सैफ ने उन्हें तीन अलग-अलग जगहों पर प्रपोज किया था, तब जानकर उन्होंने हामी भरी थी. बेबो के इस खुलासे पर बगल में बैठे सैफ अली खान ने मजेदार रिएक्शन दिया.
नेटफ्लिक्स शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचीं करीना ने इस मजेदार किस्से से पर्दा उठाया. उन्होंने बताया कि सैफ ने उन्हें तीन अलग-अलग खूबसूरत शहरों- मुंबई, ग्रीस और पेरिस में प्रपोज किया था. करीना ने हंसते हुए कहा, ‘उन्होंने पहले मुझे मुंबई में प्रपोज किया, फिर ग्रीस में और फिर जब पेरिस में प्रपोज किया, तब जाकर मैंने हां कहा.’
करीना कपूर के खुलासे पर सैफ अली खान ने ली चुटकी
करीना कपूर के इस खुलासे पर सैफ अली खान ने भी अपने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘अगर तुमने मुंबई में ही हां कह दिया होता, तो मेरे बहुत सारे पैसे बच जाते.’
करीना कपूर और सैफ अली खान की लव स्टोरी
इन फिल्मों में काम कर चुके हैं सैफ अली खान-करीना कपूर
सैफ अली खान और करीना कपूर की यह जोड़ी पर्दे पर भी अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों को दीवाना बना चुकी है. दोनों ने ‘ओमकारा’, ‘एजेंट विनोद’, ‘कुर्बान’ और ‘टशन’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है. वर्क फ्रंट की बात करे तो सैफ अली खान हाल ही में हैवान मूवी में नजर आए थे वहीं, करीना कपूर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ में दिखी थीं. पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस फिल्म का हिस्सा थे.