Last Updated:
Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 17 अक्टूबर की सुबह एक घर में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव मिले. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार रात में मेला देखने गया था और घर लौटने के बाद मैगी और चाय पीकर सो गया था. सुबह पांचों की मौत का पता चला। मामला तब और उलझ गया, जब मृतक महेश की बहनों के घर पहुंचने पर उन्हें कथित तौर पर वहां से भगा दिया गया.
मृतक पति-पत्नी की तस्वीर.
ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा में 17 अक्टूबर की सुबह एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. पति-पत्नी और 3 बच्चे कमरे में मृतक पाए गए. प्रारंभिक जांच में पता चला कि रात को पांचों लोग मेला देखने गए थे और जब घर लौटे तो मैगी के साथ चाय पी ली और सो गए. मगर सुबह इन लोगों के शव मिले. मौत के पीछे की वजह फूड पॉइजनिंग बताई गई. जब महेश की बहनों को मौत की खबर मिली तो वह रोते हुए घर में दाखिल हुई, मगर वहां से उन्हें भगा दिया गया है.
बता दें कि मृतक महेश की सास ने गंभीर आरोप महेश की ही मां पर लगाए है. आरोप है कि महेश की मां ने ही दामाद, बेटी और बच्चों को जहर देकर मार दिया. उनका दावा है कि महेश की मां ने अपनी पूरी प्रॉप्रटी और घर बेटियों और दामाद के नाम कर दी है. इस वजह से दामाद-बेटी काफी परेशान चल रहे थे. अब क्या सच है पुलिस जांच करने में जुटी है और महेश की मुजुर्ग मां से भी घंटों पूछताछ की है.
भाभी ने भी लगाए गंभीर आरोप
वहीं परिवार में मृतक महेश की भाभी ने भी आरोप लगाए हैं कि उनके पति के साथ भी हादसा नहीं बल्कि उनकी भी हत्या की गई थी, उस पर जांच होनी चाहिए. वहीं आरोप लगाया कि यह पांचों मौत के पीछे की वजह भी प्रॉपर्टी है, जिसको लेकर उनके नंद और नंदोई ने साजिश की है. उन्होंने इस घर को भी अपने नाम करवा लिया है हमें कुछ नहीं दिया गया.
घर में 5 मौत सिर्फ बुजुर्ग महिला जीवित
संदिग्ध हालत में हुईं 5 मौतों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घर के अंदर सिर्फ बुजुर्ग महिला जीवित है जो अलग रहती थी लेकिन खाना एक साथ खाया करते थे. रात में बुजुर्ग महिला ने न नूडल्स खाए और न चाय पी. पुलिस ने सारे सबूत इकट्ठा किए हैं फूड विभाग ने अपनी जान शुरू की है. जिसमें उन्होंने नूडल्स के रैपर को कब्जे में लिया है. उसमें किसी तरह का एक्सपायरी अब तक नजर नहीं आया है. जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि जहर से ही परिवार के सभी सदस्यों की जान गई है. क्या महेश ने नूडल्स में जहर मिलाकर खुद और अपने परिवार को मौत की नींद सुला दिया या फिर इसके पीछे कोई और साजिश है इसे लेकर रघु पूरा पुलिस पूछताछ कर रही है.
बहन से पुलिस ने की पूछताछ
पुलिस ने मृतक महेश की बहन और उसके पति से भी पूछताछ की है. मृतक महेश की बहन और उसका पति जब घटनास्थल पर पहुंचे तो कई घंटे बाद उनके वहां पहुंचने पर जेठानी और दूसरे लोगों ने आपत्ति जताई और बुरा भला कहा. इसके बाद वह तुरंत ही वहां से वापस हो गए.
प्रॉपर्टी को लेकर विवाद
फूड अधिकारी ने मौके से कई सैंपल नूडल्स के पैकेट और दूसरी चीजों के उठाए हैं. जिसके बाद जांच हुई है. जिसमें शुरुआती जांच में एक्सपायरी नहीं दिखा है. इससे आशंका अब जहर की हो गई है कि क्या महेश ने जहर मिलाकर पूरे परिवार को खत्म किया या उनके खाने में किसी ने जहर दिया. क्या जिस घर में महेश रहता था उस प्रॉपर्टी को बहन को दिए जाने के बाद वो डिप्रेशन में था. क्योंकि उसके पास अब रहने के लिए घर नहीं था. जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया हो. ऐसे कई सवाल हैं जिन पर पुलिस जवाब तलाशने की कोशिश कर रही है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा ने मृतक के घर का मुआयना किया और मृतक महेश की बुजुर्ग मां से भी देर रात से लेकर सुबह तक के घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि कई आरोप भी हैं पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.