रेप केस हटाने के लिए मांगी 5 करोड़ की रिश्वत! ED ने पंजाबी फिल्म निर्माता अमरदीप ग्रेवाल को IGI एयरपोर्ट पर रोका


Last Updated:

5 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में पंजाबी फिल्म निर्माता अमरदीप सिंह ग्रेवाल को ईडी ने दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया. इस मामले में पूछताछ के लिए पेश नहीं होने के लिए ग्रेवाल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी था. हालांकि लंबी पूछताछ के ईडी अधिकारियों ने उन्हें छोड़ दिया है और एक सप्ताह बाद दोबारा पेश होने को कहा है.

Top Deals Inside

रेप केस हटाने को मांगी 5 करोड़ की रिश्वत! ED ने अमरदीप ग्रेवाल को IGI पर पकड़ाZoom

पंजाबी फिल्म निर्माता अमरदीप सिंह ग्रेवाल को ईडी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर से जुड़े कथित 5 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को बड़ा एक्शन लिया. ईडी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट से पंजाबी फिल्म निर्माता अमरदीप सिंह ग्रेवाल को हिरासत में ले लिया. हालांकि लंबी पूछताछ के बाद ग्रेवाल को छोड़ दिया गया, लेकिन अब अगले सप्ताह दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है.

ग्रेवाल को उनके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (LOC) के आधार पर एयरपोर्ट पर रोका गया था. जांच एजेंसी उनसे इस मामले से जुड़े आरोपों और कथित वित्तीय लेन-देन के संबंध में पूछताछ करना चाहती है. ईडी ने इससे पहले भी उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया था, लेकिन वह निर्धारित तारीख पर पेश नहीं हुए थे.

ईडी ने अमरदीप सिंह ग्रेवाल को शुरुआत में 7 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया था. समय बढ़ाने की मांग के बाद उन्हें आगे की तारीख दी गई. हालांकि, वह तय समय पर एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए. इसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलेर जारी कर दिया गया था, जिसके बाद शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

अब शुरुआती पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है और अगले सप्ताह फिर ED के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. इस मामले में एजेंसी की अगली पूछताछ के दौरान ग्रेवाल से कथित रकम की मांग, संबंधित लोगों और पैसों के लेन-देन के बारे में सवाल किए जा सकते हैं.

यह मामला अमृतसर और मोहाली में दर्ज एक रेप केस से जुड़ा है. आरोप है कि ग्रेवाल ने एफआईआर रद्द कराने या जांच खत्म कराने के बदले 5 करोड़ रुपए की मांग की थी. ये आरोप पूर्व हाईकोर्ट जज जस्टिस रंजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई एक जांच के दौरान सामने आए. एक याचिका में दावा किया गया कि यह मांग मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान के नाम पर की गई थी. हालांकि डॉ. गुरप्रीत कौर ने इन आरोपों का कड़ा खंडन किया है और जज को एक कानूनी नोटिस भेजा है.

इस विवाद के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मामले का संज्ञान लिया और पंजाब के मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से रिपोर्ट मांगी. बाद में यह मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया.

अमरदीप सिंह ग्रेवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं और ‘ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ से जुड़े हैं. इस कंपनी ने ‘मौजां ही मौजां’ (2023) और ‘स्नोमैन’ (2022) जैसी फिल्में बनाई हैं, जिनका विदेशों में भी प्रोडक्शन और रिलीज से संबंध रहा है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link