इटली में नहीं लगाता मन, जयपुर आकर बस गई विदेशी महिला, बताया भारत की किस बात पर हुई फिदा

इटली में नहीं लगाता मन, जयपुर आकर बस गई विदेशी महिला, बताया भारत की किस बात पर हुई फिदा


Last Updated:

इटली की रहने वाली फैशन डिजाइनर Eva को जयपुर की जिंदगी इतनी पसंद आई कि उन्होंने भारत को ही अपना ठिकाना बना लिया. कभी रूटीन लाइफ से दूर भागने वाली Eva अब यहां पढ़ाई, काम और पूजा में खुशी तलाशती हैं. उन्होंने बताया कि भारत की रोजमर्रा की जिंदगी उन्हें किसी खूबसूरत सपने जैसी लगती है.

Zoom

Viral Video : विदेश में रहने और बेहतर जिंदगी की तलाश करने वाले लोगों की कहानियां तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन इटली की एक महिला की कहानी थोड़ी अलग है. फैशन डिजाइनर Eva को भारत के गुलाबी शहर जयपुर से ऐसा लगाव हुआ कि यहां की आम जिंदगी भी उन्हें किसी खूबसूरत सपने जैसी लगने लगी. कभी रोज एक ही तरह की दिनचर्या में रहना पसंद नहीं करने वाली Eva आज अपनी रूटीन लाइफ का भरपूर आनंद ले रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव शेयर किए हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

जयपुर की जिंदगी में मिला सुकून और खुशी

Eva इटली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में काम करती हैं. फिलहाल वह जयपुर में रह रही हैं, जहां उन्होंने फैशन और प्राकृतिक रंगाई की पढ़ाई की है. उनके मुताबिक, भारत में रहने के बाद जिंदगी को देखने का उनका नजरिया काफी बदल गया है. यहां पढ़ाई करना, काम पर जाना, पूजा करना और घर लौटकर रोजमर्रा के काम निपटाना भी उन्हें खास महसूस होता है.

Eva ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘lunaterea’ पर अपनी दिनचर्या से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया कि जयपुर में उनकी जिंदगी किस तरह गुजरती है. उनके लिए यहां का माहौल, लोगों के बीच रहना और अपने मन के मुताबिक जीवन जीना बेहद खास है.

View this post on Instagram





Source link