Last Updated:
भोजपुर जिले के आरा शहर के बिहारी मिल में इस बार श्रद्धा, कला और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. यहां श्री प्रेम कला मंदिर समिति की ओर से म्यांमार के प्रसिद्ध गोल्डन पैगोडा मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार कराया जा रहा है. पंडाल की अनोखी बनावट और भव्यता इसे इस बार दुर्गा पूजा के प्रमुख आकर्षणों में शामिल कर सकती है.
भोजपुर. भोजपुर जिले के आरा शहर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां बहुत तेज हो गई हैं. शहर के बिहारी मिल में इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धा, कला और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. श्री प्रेम कला मंदिर समिति की ओर से म्यांमार के प्रसिद्ध गोल्डन पैगोडा मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है.
पंडाल का आकार और खर्च बिहारी मिल में बन रहे इस पूजा पंडाल की ऊंचाई लगभग 70 फीट होगी. इसकी लंबाई 60 फीट और चौड़ाई 20 फीट रखी गई है. पंडाल का निर्माण बिहारशरीफ के अनिल मिस्त्री और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है. पंडाल की आकर्षक प्रतिमा बनाने की जिम्मेदारी चकनटोला के मुन्ना मिस्त्री की टीम को दी गई है.
14 लाख रुपये का खर्च का अनुमान
पंडाल और लाइटिंग पर करीब 14 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. समिति का पक्ष कमेटी के अध्यक्ष सुशील टाइगर ने बताया कि म्यांमार के प्रसिद्ध गोल्डन पैगोडा मंदिर की यहां झलक दिखेगी. म्यांमार का गोल्डन पैगोडा मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला और सुनहरी आभा के लिए प्रसिद्ध है. इसी मंदिर की तर्ज पर बिहारी मिल में पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है.
श्रद्धालुओं के लिए भव्य और आकर्षक दृश्य
पंडाल की बनावट और सजावट में मंदिर की शैली को उकेरने का प्रयास किया जा रहा है. भगवान शिव का विशाल स्वरूप इस बार पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ भगवान शिव का विशाल स्वरूप भी देखने को मिलेगा. मां दुर्गा के पीछे भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी. समिति का प्रयास है कि इस बार श्रद्धालुओं को ऐसा भव्य और आकर्षक दृश्य देखने को मिले, जो लंबे समय तक उनकी यादों में बना रहे.