बर्ड हिट की चपेट में आई एमिरेट्स की फ्लाइट, डैमेज हुआ प्‍लेन का नोज, IGI एयरपोर्ट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग‍

बर्ड हिट की चपेट में आई एमिरेट्स की फ्लाइट, डैमेज हुआ प्‍लेन का नोज, IGI एयरपोर्ट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग‍


होमताजा खबरदेश

बर्ड हिट की चपेट में आई एमिरेट्स की फ्लाइट, IGIA में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग‍

Last Updated:

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली एमिरेट्स एयरलाइंस की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद बर्ड हिट का शिकार हो गई. प्‍लेन के नोज से पक्षी टकराने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और प्‍लेन को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया. गनीमत यह रही कि इस घटना में प्‍लेन में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं. फिलहाल, प्‍लेन को डिटेल इंस्पेक्शन के लिए ग्राउंड कर दिया गया है.

Zoom

बर्ड हिट के बाद एमिरेट्स एयरलाइंस के प्‍लेन की दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग करा ली गई है.

एयरपोर्ट न्‍यूज. दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट से दुबई के लिए टेकऑफ हुआ एमिरेट्स एयरलाइंस का प्‍लेन बर्ड हिट का शिकार हो गया है. यह प्‍लेन आईजीआई एयरपोर्ट से दोपहर करीब 4:25 बजे टेकऑफ हुआ था. टेकऑफ होने के कुछ ही मिनटों बात एक पक्षी प्‍लेन के नोज से टकराया गया. वहीं, बर्ड हिट का आभास होते ही पायलट ने इसकी जानकारी दिल्‍ली एयरपोर्ट के एटीसी को देते हुए वापस आने की इजाजत मांगी. कुछ मिनटों के इंतजार के बाद इस प्‍लेन को दिल्‍ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया है. प्रारंभिक जांच में प्‍लेन का नोज क्षतिग्रस्‍त पाया गया है. अब इस प्‍लेन को डिटेल इंस्‍पेक्‍शन के लिए ग्राउंड कर दिया गया है. वहीं प्‍लेन में मौजूद सभी पैसेंजर और क्रू मेंबर को सुरक्षित बनाता गया है.



Source link