फराह खान का फूलों की बारिश, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, माथे पर तिलक लगाने से किया इनकार, वायरल हुआ वीडियो मचा बवाल

फराह खान का फूलों की बारिश, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, माथे पर तिलक लगाने से किया इनकार, वायरल हुआ वीडियो मचा बवाल


Last Updated:

Farah Khan Troll: बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर फराह खान इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. वीडियो में होटल के कर्मचारी फूलों और आरती के साथ उनका स्वागत करते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान माथे पर तिलक लगाने की बारी आई, तो फराह ने इसके बजाय कलाई पर तिलक लगवाया. उनका यह अंदाज कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और देखते ही देखते ऑनलाइन बहस छिड़ गई.

Zoom

फराह खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

नई दिल्ली. बॉलीवुड में सितारों का हर अंदाज चर्चा का विषय बन जाता है. कभी उनका कोई बयान सुर्खियां बटोरता है तो कभी उनका एक छोटा-सा कदम सोशल मीडिया पर बहस छेड़ देता है. इस बार फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान एक वायरल वीडियो को लेकर लोगों के निशाने पर आ गई हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने माथे पर तिलक लगवाने से इनकार कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है.

बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. फूलों की बारिश, ढोल-नगाड़े और आरती की थाली के साथ उनका स्वागत किया गया. लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

माथे पर तिलक लगाने से रोक

वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग उनके बिहेवियर पर सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर फराह खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह एक होटल की लॉबी में दिखाई दे रही हैं. होटल के कर्मचारी आरती की थाली लेकर उनका स्वागत करते नजर आते हैं. इस दौरान एक कर्मचारी फराह के माथे पर तिलक लगाने के लिए आगे बढ़ता है. हालांकि, वीडियो में फराह माथे पर तिलक लगवाने से रोक दिया. लेकिन अपना हाथ तिलक लगाने के लिए आगे बढ़ाया. उनके इसी अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर कॉमेंट आने लगीं. कुछ यूजर्स ने इसे स्वागत की परंपरा से जोड़ते हुए नाराजगी जाहिर की. वहीं, कुछ लोगों ने सवाल किया कि अगर फराह को माथे पर तिलक नहीं लगवाना था तो उन्हें इस तरह के स्वागत के बारे में पहले से जानकारी थी या नहीं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने फराह खान को निशाने पर लिया. एक यूजर ने उनके बिहेवियर पर कॉमेंट करते हुए धार्मिक परंपराओं के सम्मान का मुद्दा उठाया. वहीं, दूसरे यूजर ने दावा किया कि फराह ने फूलों की बारिश के दौरान भी असहजता दिखाई और माथे पर कुमकुम लगाने से मना कर दिया. कुछ लोगों ने उनके सार्वजनिक रूप से सेक्युलर होने की छवि का हवाला देते हुए भी सवाल किए. एक यूजर ने वायरल हो रहे वीडियो पर लिखा- ‘ऐसे लोगों को बुलाते क्यों हो’? एक अन्य ने लिखा- और करो फेमस ऐसे लोगो को…अब क्या सेलेब्रिटी बन गए है ये लोग… आपके हमारे बोलने से कुछ नहीं होगा.’

‘मैं हूं ना’ से शुरू हुआ निर्देशन का सफर

फराह खान ने साल 2004 में शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ से निर्देशन में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने ‘ओम शांति ओम’, ‘तीस मार खान’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. वह कोरियोग्राफर के तौर पर भी बॉलीवुड में खास पहचान रखती हैं और इन दिनों यूट्यूब पर अपने वीडियो के जरिए भी दर्शकों से जुड़ी रहती हैं.





Source link