UP Schools Closed | UP Dussehra Holidays: यूपी में 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, ऑफिस में भी सरकारी छुट्टी का ऐलान, 20 अक्टूबर तक फुल मौज


Last Updated:

UP Schools Closed: उत्तर प्रदेश में त्योहारों की धूम के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान कर दिया है. अब 18 से 20 अक्टूबर तक लगातार 3 दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे. अब लोग 21 अक्टूबर को ही काम पर लौटेंगे.

Top Deals Inside

यूपी में 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, ऑफिस में भी सरकारी छुट्टी, 20 अक्टूबर तक मौजZoom

UP Schools Closed: उत्तर प्रदेश में अब स्कूल, कॉलेज और ऑफिस सीधे 21 अक्टूबर को खुलेंगे

नई दिल्ली (UP Schools Closed). उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और स्टूडेंट्स के लिए बेहद शानदार और खुशी देने वाली खबर सामने आई है. त्योहारी सीजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा देते हुए महानवमी के मौके पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) का ऐलान कर दिया है. इस एक फैसले ने छुट्टियों का मजा दोगुना कर दिया है. अब लगातार 3 दिनों तक स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे.

लंबे समय से शिक्षक और कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से मांग कर रहे थे कि बीच के दिन यानी 19 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित की जाए. इससे तीन दिन का लंबा वीकेंड और त्योहार का पूरा आनंद मिल सकेगा. संगठनों के अनुरोध पर मुहर लगाते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव को सभी जिलों में इसके आधिकारिक आदेश जारी करने के निर्देश दे दिए हैं. अब लोग बिना किसी टेंशन के अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मना सकेंगे और 21 अक्टूबर को ही कामकाज या पढ़ाई पर लौटेंगे.

सीएम योगी का बड़ा तोहफा: यूपी में महानवमी पर 3 दिन स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में त्योहारों का असली रंग अब जमने लगा है. शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और स्टूडेंट्स को बड़ी खुशखबरी दे दी है. महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश में छुट्टियों की पूरी ‘हैट्रिक’ लग गई है.

तीन दिन का लंबा ब्रेक क्यों खास है?

आमतौर पर जब त्योहार लगातार दिनों में आते हैं तो बीच का एक दिन काम का होने की वजह से लोगों की प्लानिंग अधूरी रह जाती है. 18 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है, 20 अक्टूबर को विजय दशमी (दशहरा) का बड़ा त्योहार है और बीच में 19 अक्टूबर को महानवमी पड़ रही थी. ऐसे में शिक्षक संगठनों और कर्मचारियों ने मांग उठाई थी कि अगर 19 अक्टूबर को भी अवकाश मिल जाए तो लोग बिना किसी रुकावट के त्योहार मना सकेंगे. सीएम योगी ने जनता की इस भावना को समझते हुए छुट्टी का ऐलान कर दिया.

रंग लाई कर्मचारी संगठनों की मेहनत

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन समेत कई प्रमुख कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लगातार 3 दिन की छुट्टी की अपील की थी. उनका तर्क था कि इस समय उत्तर प्रदेश के लोग बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा और रामलीला की तैयारियों में जुटे होते हैं. ऐसे में लगातार छुट्टियां मिलने से न सिर्फ बच्चों और शिक्षकों को राहत मिलेगी, बल्कि प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था में भी त्योहार का माहौल बना रहेगा.

त्योहारों के इस सीजन में और कब-कब मिलेंगी छुट्टियां?

नवरात्रि से शुरू हुआ त्योहारों का सिलसिला अब छठ पूजा और दीपावली तक लगातार जारी रहने वाला है. अक्टूबर और नवंबर का पूरा महीना छुट्टियों और उत्सवों से भरा हुआ है. अगर आप परिवार के साथ किसी शॉर्ट वेकेशन पर जाने की सोच रहे हैं या घर पर रहकर पारंपरिक पकवानों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यह तीन दिन का ब्रेक एकदम परफेक्ट समय साबित होने वाला है.



Source link