Last Updated:
नवंबर में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा खेल होने वाला है. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के बीच शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ से ऐसा दांव चल सकते हैं, जिसकी चर्चा अभी से तेज हो गई है. खबर है कि किंग खान के जन्मदिन पर टीजर रिलीज करने के बाद मेकर्स ‘रामायण’ के साथ सिनेमाघरों में अपनी फिल्म का खास प्रोमो दिखाने की तैयारी में हैं.
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का फैंस इंतजार कर रहे हैं.
नई दिल्ली. नवंबर में बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सितारों की फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा रहने वाली है. एक तरफ रणबीर कपूर की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वहीं, दूसरी तरफ शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रहा है. अब खबर है कि मेकर्स इन दोनों फिल्मों को एक खास तरीके से जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं. अगर यह प्लान अमल में आता है तो ‘रामायण’ देखने सिनेमाघर पहुंचने वाले दर्शकों को शाहरुख खान की ‘किंग’ की झलक भी बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है.
वैरायटी इंडिया की 16 अक्टूबर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए खास तौर पर तैयार किया गया प्रमोशनल वीडियो भारत की एक सिनेमा चेन में ‘रामायण’ के साथ दिखाने की योजना है. इसका मकसद ‘किंग’ को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाना है. ‘रामायण’ को साल की बड़ी सिनेमाई रिलीज में से एक माना जा रहा है. ऐसे में इसके साथ शाहरुख की फिल्म का प्रमोशन करना मेकर्स के लिए फायदेमंद रणनीति हो सकती है.
क्या मेकर्स ने कर दिया ऐलान?
अब सवाल ये कि क्या मेकर्स ने इसकी घोषणा कर दी है? तो जवाब है अभी नहीं. फिल्म के निर्माताओं ने इस प्रमोशनल प्लान की ऑफिशियल पुष्टि अभी नहीं की है. इसलिए अभी यह तय नहीं है कि वीडियो किन सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा और दर्शकों को इसमें फिल्म की कितनी झलक मिलेगी.
शाहरुख के बर्थडे पर भी मिल सकता है बड़ा तोहफा
‘किंग’ को लेकर दूसरी बड़ी चर्चा इसके टीजर की है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का टीजर शाहरुख खान के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को जारी किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो किंग खान के बर्छडे पर उनके फैंस को उनकी अगली फिल्म की पहली बड़ी झलक मिल सकती है. इसके कुछ दिन बाद 5 नवंबर को ‘रामायण’ की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में ‘किंग’ का प्रमोशनल वीडियो दिखाए जाने की संभावना है. इस तरह नवंबर के पहले सप्ताह में शाहरुख की फिल्म को लेकर दो बड़े प्रमोशनल अपडेट सामने आ सकते हैं. हालांकि, टीजर की तारीख और थिएटर कैंपेन को लेकर ऑफिशियल ऐलान का इंतजार है.
‘पठान’ के बाद सिद्धार्थ आनंद के साथ फिर आए शाहरुख
‘किंग’ में शाहरुख खान एक बार फिर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ने 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ में साथ काम किया था. अब उनकी जोड़ी एक नए एक्शन एंटरटेनर के साथ लौट रही है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को 6 भाषाओं में रिलीज करने की प्लानिंग है. शाहरुख की इस फिल्म को लेकर इसलिए भी एक्साइटेंड है, क्योंकि इसमें वह बड़े पैमाने के एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं.
रणबीर की ‘रामायण’ भी है बड़ी रिलीज
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म अपने भव्य स्तर और स्टारकास्ट को लेकर लगातार चर्चा में है. इसकी रिलीज 5 नवंबर को निर्धारित बताई गई है.