Last Updated:
Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में 22 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने बारिश या आंधी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाएगा. वहीं, दिन में धूप निकलेगी और सुबह-रात में ठंडक धीरे-धीरे बढ़ेगी.
झारखंड वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)
रांची: झारखंड में अगले छह दिनों तक मौसम पूरी तरह सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर यानी आज से लेकर 22 अक्टूबर तक राज्य में किसी भी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है. इस दौरान सुबह के समय कई जिलों में कोहरा या धुंध छा सकती है. वहीं, दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है.
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
- मौसम विभाग के मुताबिक आज 17 अक्टूबर की सुबह राज्य के कई हिस्सों में कोहरा और धुंध देखने को मिली है. दिन में कुछ समय के लिए हल्के बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है.
अगले छह दिनों तक कैसा रहेगा हाल?
- झारखंड में 18 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज एक जैसा ही बना रहेगा. 18 अक्टूबर की सुबह हल्का कोहरा छाने के बाद दिन भर आसमान साफ रहेगा. यही स्थिति 19 और 20 अक्टूबर को भी बनी रहेगी. सुबह के वक्त कोहरा रहेगा और दिन में खिली हुई धूप निकलेगी. सुबह और रात के समय हल्की ठंडक का अहसास अब बढ़ने लगा है.
- मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 21 और 22 अक्टूबर को भी सुबह के समय धुंध छाई रहेगी और बाद में धूप निकल आएगी. इस पूरे हफ्ते राज्य में भारी बारिश, आंधी या तूफान जैसी किसी भी प्रतिकूल मौसमी गतिविधि का कोई अलर्ट नहीं है. उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी झारखंड समेत सभी जिलों में मौसम पूरी तरह सामान्य रहने वाला है.
वाहन चालकों के लिए सावधानी की सलाह
- हालांकि मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी (दृश्यता) कम हो सकती है. इससे सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार प्रभावित हो सकती है. मौसम विभाग ने सुबह के वक्त सफर करने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.
रांची में तापमान का पूर्वानुमान
- राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक तापमान में भारी उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा. 18 और 19 अक्टूबर को रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं 20 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
- कुल मिलाकर पूरे झारखंड में 22 अक्टूबर तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. लोग सुबह के सुहावने मौसम और दिन की हल्की धूप का आनंद उठा सकते हैं.