Last Updated:
Dussehra shopping Bazar In Jamui: जमुई जिले के खैरा बाजार में दशहरा और फेस्टिव सीजन को लेकर पारंपरिक साड़ियों और सलवार सूट की बंपर मांग है. यहां बाजार में 1000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक की बजट-फ्रेंडली और डिजाइनर साड़ियां उपलब्ध हैं.
जमुई: दशहरा चल रहा है और फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है. अभी से लेकर चाहे दिवाली हो, छठ हो या धनतेरस हो, लगातार कई सारे त्यौहार आएंगे. त्योहारों के दौरान अगर आप भी कुछ ट्रेंडी और फैशनेबल दिखना चाहते हैं, तो आप जमुई में आकर यहां खरीदारी कर सकते हैं. यहां एक से बढ़कर एक कई सारी दुकाने हैं. जमुई जिले के खैरा बाजार में कुंदन कुमार एक ऐसे ही साड़ी दुकान का संचालन करते हैं. कुंदन कुमार बताते हैं कि बाजार में अभी सबसे अधिक डिमांड ट्रेडिशनल साड़ी और सलवार सूट की है. फैशन के साथ-साथ महिलाएं त्यौहार में पारंपरिक लुक और पारंपरिक परिधान पहनना ज्यादा पसंद करती हैं. जिस कारण बाजार में अभी इसकी अच्छी खासी डिमांड चल रही है. अगर आप भी बजट में कुछ खरीदना चाहते हैं, तो आपके बजट के अनुरूप कई सारे सामान आपको यहां मिल जाएंगे.
हजार रुपए के बजट में मिल जाएगी अच्छी साड़ियां
कुंदन बताते हैं कि उनकी दुकान में साड़ियों की एक बड़ी रेंज मौजूद है. जिसमें बजट फ्रेंडली साड़ियां भी है, तो महंगी साड़ियां भी हैं. उनकी दुकान में एक हजार रुपए के रेंज से लेकर 15 हजार तक की साड़ियां उपलब्ध हैं. अगर हम सिल्क साड़ियों की बात करें तो कांजीवरम सिल्क से लेकर बनारसी सिल्क तक की साड़ियों की भी अच्छी डिमांड है. हालांकि अभी लोग फैशनेबल दिखना चाहते हैं, और वह बजट फ्रेंडली साड़ियां ज्यादा खरीदते हैं. कुंदन बताते हैं कि उनकी दुकान में एक हजार रुपए से लेकर ढाई हजार रुपए तक की साड़ियों की सबसे अधिक डिमांड है, और उसकी एक बड़ी रेंज भी उनके पास उपलब्ध है.
सलवार सूट की भी कर सकते हैं खरीददारी
कुंदन बताते हैं कि सर्दियों के साथ-साथ सलवार सूट की भी खूब बिक्री हो रही है. उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में अलग-अलग कई रेंज की सलवार सूट भी उपलब्ध है. जिसमें रेडीमेड से लेकर सूट का कपड़ा भी खूब पसंद किया जा रहा है. कुंदन ने बताया कि प्रिंटेड से लेकर काम किया हुआ सलवार सूट खूब बिक रहा है. बताते चलें कि कुंदन और उनके भाई खैरा बाजार में करीब आधा दर्जन से अधिक कपड़े की दुकान चलाते हैं, तथा खैरा-जमुई मुख्य मार्ग पर उनकी सारी दुकाने हैं. उन्होंने बताया कि कोई भी किसी भी बजट का कपड़ा यहां खरीद सकता है. जिसमें 300 से शुरू होने वाली सलवार सूट और साड़ियां भी मौजूद है, तो 15 से 20 हजार तक की साड़ियां भी उनके यहां उपलब्ध है. तो अगर आप भी इस दशहरा कुछ फैशन और ट्रेंड को फॉलो करना चाहते हैं, और अपने बजट में कुछ अच्छा खरीदना चाहते हैं तो आप यहां खरीददारी कर सकते हैं.