हत्यारों के घर के बाहर किया दाह संस्कार, गोपालगंज के संजना की पड़ोसियों ने की हत्या

हत्यारों के घर के बाहर किया दाह संस्कार, गोपालगंज के संजना की पड़ोसियों ने की हत्या


Last Updated:

परिजन इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि 10 से 11 लोगों को नामजद किया गया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में चर्चित छात्रा संजना पटेल की हत्या के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों ने फरार आरोपियों के दरवाजे पर ही शव का दाह-संस्कार कर दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया, हालांकि आरोपी घर छोड़कर फरार हैं. मामला थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव का है जहां पवन सिंह की 12 वर्षीय पुत्री संजना को 12 अक्टूबर को उसके पड़ोसियों द्वारा अगवा कर लिया गया था. इसके बाद छात्रा की कमरे में बंद कर निर्ममता से हत्या कर दी गई. बीते 14 अक्तूबर को आरोपियों के घर के पास खून से लथपथ छात्रा का शव बरामद हुआ था.

परिजनों ने छात्रा के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान होने का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि छात्रा की हाथ की उंगलियां काटी गई, सिर के बाल नोचे गए, हाथ तोड़े गए और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया.

परिजनों का आरोप है कि बच्चों के मामूली विवाद में छात्रा की हत्या के बाद शव को कुरियर बैग में डालकर ठिकाने लगाने की भी कोशिश की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई. हालांकि, परिजनों के मुताबिक, आरोपी फरार हो गए.

परिजन इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं… उनका कहना है कि 10 से 11 लोगों को नामजद किया गया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है… फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है…

गोपालगंज के खानपुर अजमत गांव से संजना पटेल की हत्या की पूरी तफ्तीश किया है न्यूज-18 संवाददाता, गोविंद कुमार.



Source link