कभी 24.75 करोड़ में बिके ऑस्ट्रेलियाई स्टार आईपीएल 2027 से हो सकता है बाहर, ये है वजह


होमखेलक्रिकेट

कभी 24.75 करोड़ में बिके ऑस्ट्रेलियाई स्टार आईपीएल 2027 से हो सकता है बाहर

Last Updated:

Mitchell Starc Likely to skip IPL 2027: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का आगामी आईपीएल 2027 सीजन में खेलना मुश्किल है. इंग्लैंड के खिलाफ 150वें एनिवर्सरी टेस्ट और आगामी एशेज सीरीज के चलते स्टार्क नेशनल ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए लीग से हट सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 11.75 करोड़ रुपये में खरीदे गए स्टार्क ने कहा कि उपलब्धता पर अभी कुछ तय नहीं है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बड़े टूर्नामेंट्स से पहले गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट और संतुलन बनाने पर जोर दिया है.

Top Deals Inside

कभी 24.75 करोड़ में बिके ऑस्ट्रेलियाई स्टार आईपीएल 2027 से हो सकता है बाहरZoom

मिचेल स्टार्क का आईपीएल 2027 में खेलना मुश्किल.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2027 सीजन में खेलने को लेकर सस्पेंस गहरा गया है. राष्ट्रीय टीम के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं और बेहद व्यस्त शेड्यूल के चलते स्टार्क इस बार आईपीएल टी20 लीग से दूरी बना सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए यह साल बेहद अहम है, क्योंकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक 150वां एनिवर्सरी टेस्ट खेलना है, जो 11 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इसके ठीक बाद एशेज सीरीज जैसी हाई-वोल्टेज जंग भी होनी है. इन बड़े और महत्वपूर्ण मुकाबलों को देखते हुए मिचेल स्टार्क आईपीएल के इस सीजन को मिस करने पर विचार कर रहे हैं.

कुरियर मेल से बात करते हुए मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) से जब आगामी आईपीएल सीजन में अपनी उपलब्धता को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट या सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कहा कि इस विषय पर उनकी कुछ बातचीत जरूर हुई है, लेकिन फिलहाल कुछ भी तय या अंतिम रूप से फाइनल नहीं हुआ है.

दिल्ली कैपिटल्स के साथ है अनुबंध
मिचेल स्टार्क वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम का हिस्सा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 11.75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था. हालांकि, पिछला सीजन यानी आईपीएल 2026 स्टार्क और उनकी फ्रेंचाइजी दोनों के लिए ज्यादा खास नहीं रहा. चोट से जूझने के कारण स्टार्क पूरे सीजन में सिर्फ 6 मुकाबले ही खेल पाए थे, जिसके चलते टीम में उनकी भूमिका भी काफी सीमित हो गई थी.

कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का बयान
इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट और आईपीएल में उनकी भागीदारी पर अपनी राय साझा की है. ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ से बातचीत के दौरान मैकडोनाल्ड ने माना कि आईपीएल के समय को लेकर अक्सर चर्चाएं शुरू हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि उनकी प्रबंधन योजना में कई खिलाड़ियों के लिए आईपीएल एक अहम हिस्सा रहता है. मैकडोनाल्ड का मानना है कि टी20 फॉर्मेट के इस सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट में खेलना खिलाड़ियों को बेहतरीन मंच और अनुभव देता है, लेकिन इसके साथ ही राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन और फ्रेंचाइजी लीग के बीच सही संतुलन बनाना बेहद जरूरी है.

तेज गेंदबाजों का वर्कलोड मैनेजमेंट है प्राथमिकता
मैकडोनाल्ड ने विशेष रूप से तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को नियंत्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट या व्यस्त सीरीज से पहले तेज गेंदबाजों के शरीर को आराम देना और उन्हें रीसेट होने का समय देना सबसे महत्वपूर्ण होता है. अगर गेंदबाज खुद को पूरी तरह फिट रखेंगे, तो वे आने वाले 20 या 21 महत्वपूर्ण मुकाबलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे पाएंगे.

आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी
यह पहली बार नहीं है जब मिचेल स्टार्क का आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और उनकी फीस चर्चा का विषय बनी हो. आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में स्टार्क का नाम प्रमुखता से दर्ज है. आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इतिहास रचते हुए स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था. मात्र दो महीने की इस लीग के लिए इतनी बड़ी रकम हासिल करके स्टार्क उस समय आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे.



Source link