Last Updated:
समीर वर्मा की डेब्यू फिल्म को लेकर फैंस और करीबी काफी रोमांचित है. वे रोमांटिक-कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्म में खास रोल निभा रहे हैं. मगर फिल्म के फर्स्ट लुक की रिलीज डेट टल गई है. अब यह अगले साल वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को रिलीज होगा. फिल्म की कहानी हर उम्र के दर्शक को सोचकर लिखी गई है.
अनूठा है फिल्म का कॉन्सेप्ट.
नई दिल्ली: समीर वर्मा अपनी पहली फिल्म के जरिए पहचान बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे लेकर काफी चर्चाएं हैं. हालांकि, फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा. फिल्म का फर्स्ट लुक अब 14 फरवरी 2027 को रिलीज होगा. जबकि फिल्म की कहानी और उसके ट्रीटमेंट में किए जा रहे बदलावों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर दिलचस्पी और बढ़ा दी है.
फिल्म को एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा के तौर पर तैयार किया जा रहा है, लेकिन इसका दायरा सिर्फ प्यार और हंसी तक सीमित नहीं रहने वाला. फिल्म में रोमांस और कॉमेडी के साथ भरपूर एक्शन को भी अहम जगह देने की योजना है. ऐसे में मेकर्स को एक ऐसी एंटरटेनर देने की उम्मीद है, जिसमें इमोशन, ह्यूमर, रोमांस और एक्शन का संतुलित हो. आज के दौर में दर्शकों की पसंद तेजी से बदल रही है. दर्शक ऐसी कहानियां देखना चाहते हैं, जिनमें मनोरंजन के साथ इमोशनल जुड़ाव भी हो. इसी बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए फिल्म के मेकर्स कहानी को और असरदार बनाने पर काम कर रहे हैं.
हर उम्र के लिए है कहानी
फिल्म का विजन एक ऐसी कहानी पेश करना है, जो सिर्फ युवा दर्शकों को आकर्षित न करे, बल्कि परिवार के हर एक सदस्य को अपने साथ जोड़ सके. प्यार की सच्ची भावनाओं, रिश्तों की अहमियत, मूल्यों और जिंदगी की छोटी-बड़ी उलझनों को कहानी का हिस्सा बनाने पर जोर दिया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट का सबसे दिलचस्प पहलू इसकी पीढ़ियों को जोड़ने वाली प्रेम कहानी का विचार है. कल्पना कीजिए कि दादा और पोता एक-साथ बैठकर फिल्म देखें और दोनों को अपनी-अपनी जिंदगी के प्यार की याद आ जाए. फिल्म इसी तरह का इमोशनल जुड़ाव पैदा करने की कोशिश करेगी.
फिल्म की कास्ट हुई फाइनल
फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी अहम अपडेट है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, फिल्म की कास्ट फाइनल हो चुकी है, जबकि कुछ सपोर्टिंग रोल्स के चयन या उनसे जुड़े प्रोसेस अभी पूरे नहीं हुए हैं. कहानी में किए जा रहे बदलावों के साथ इन किरदारों को अंतिम रूप देने का काम जारी है. इसी क्रिएटिव प्रोसेस के बीच फिल्म के फर्स्ट लुक की रिलीज को आगे बढ़ाया गया है. अब दर्शकों को फिल्म की पहली झलक के लिए 14 फरवरी 2027 तक इंतजार करना होगा.