UP Mega Survey: योगी सरकार के कामकाज से यूपी की 53% जनता बहुत संतुष्ट, जानिए बाकी लोगों की राय

UP Mega Survey: योगी सरकार के कामकाज से यूपी की 53% जनता बहुत संतुष्ट, जानिए बाकी लोगों की राय


Last Updated:

UP Mega Survey: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले न्यूज18 ने प्रदेश में Megha सर्वे किया. सर्वे में 53% लोगों ने योगी सरकार के कामकाज पर बहुत संतुष्टि जताई. 24% कुछ हद तक संतुष्ट, जबकि 13% लोगों ने असंतुष्टि जाहिर की. जानिए सर्वे के सभी आंकड़े.

Zoom

News18 UP Mega Survey के अहम सवाल का जवाब जानें

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले News18 UP ने Mega Survey किया. जिसमें जनता योगी सरकार के कामकाज को लेकर कितनी संटुष्ट है सवाल पूछा गया. इस पर जनता ने अपनी राय दी है. सर्वे के मुताबिक, 53 फीसदी लोगों ने योगी सरकार के कामकाज पर बहुत संतुष्टि जताई. वहीं, 24 फीसदी लोगों ने कहा कि वे कुछ हद तक संतुष्ट हैं. यानी दिए गए आंकड़ों में कुल 77 फीसदी लोगों ने सरकार के कामकाज को लेकर किसी न किसी स्तर पर संतुष्टि जताई है.

दूसरी तरफ, 9 फीसदी लोगों ने कहा कि वे न तो संतुष्ट हैं और न ही नाराज. सर्वे में 5 फीसदी लोगों ने कुछ हद तक असंतुष्टि जताई, जबकि 8 फीसदी ने कहा कि वे बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं. वहीं, 1 फीसदी लोग ऐसे रहे, जिन्होंने इस सवाल पर अपनी राय नहीं बताई या कहा कि वे कुछ कह नहीं सकते.

53 फीसदी लोगों ने जताई पूरी संतुष्टि
News18 UP Mega Survey में सबसे ज्यादा 53 फीसदी लोगों ने कहा कि वे योगी सरकार के कामकाज से बहुत संतुष्ट हैं. सर्वे में यह विकल्प चुनने वालों की हिस्सेदारी बाकी सभी विकल्पों से अधिक रही. इसके अलावा 24 फीसदी लोगों ने कुछ हद तक संतुष्ट होने की बात कही. इन दोनों श्रेणियों को मिलाकर देखें तो सर्वे में 77 फीसदी लोगों ने सरकार के कामकाज को लेकर संतुष्टि जताई.

कितने लोग सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं?
सर्वे में 8 फीसदी लोगों ने कहा कि वे योगी सरकार के कामकाज से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं. वहीं, 5 फीसदी लोगों ने कुछ हद तक असंतुष्ट होने की बात कही. इस तरह दोनों श्रेणियों को मिलाकर 13 फीसदी लोगों ने असंतुष्टि जताई. इसके अलावा 9 फीसदी लोगों ने न तो संतुष्ट और न ही नाराज होने का विकल्प चुना. वहीं, 1 फीसदी लोगों ने कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते.

सर्वे के आंकड़े क्या बताते हैं?
News18 UP Mega Survey के दिए गए आंकड़ों के अनुसार, 77 फीसदी लोगों ने योगी सरकार के कामकाज को लेकर संतुष्टि जताई, जबकि 13 फीसदी लोगों ने असंतुष्टि जाहिर की. वहीं, 9 फीसदी लोगों की राय तटस्थ रही और 1 फीसदी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.



Source link