लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश का चुनावी मूड भांपने के लिए News18 इंडिया ने मेगा सर्वे किया है. इस UP Mega Survey में लोगों से सीधा सवाल पूछा गया कि उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति कौन है? इस सर्वे में राज्य के सभी 75 जिलों से 30,925 लोगों की राय ली गई. सर्वे के नतीजों में मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की पहली पसंद बनकर सबसे आगे निकले हैं.
अगले मुख्यमंत्री के लिए योगी आदित्यनाथ को मिला कितना समर्थन?
अखिलेश यादव और मायावती को जनता ने दी कितनी तरजीह?
सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव 24% लोगों के समर्थन के साथ दूसरे नंबर पर रहे. वहीं, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को सिर्फ 5% लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया. इसके अलावा आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद को 2% जनता का समर्थन हासिल हुआ.
बीजेपी के अन्य नेताओं को लेकर क्या रही राय?
इस सर्वे में भारतीय जनता पार्टी के कुछ अन्य प्रमुख नेताओं के विकल्प भी शामिल किए गए थे, जिनमें केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और पंकज चौधरी के नाम थे. परिणामों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को 2% लोगों ने अपनी पसंद बताया. वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को 1% लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ. इसके अतिरिक्त अन्य विकल्पों को भी सर्वे में शामिल किया गया था.
सर्वे में शामिल लोगों की क्या थी डेमोग्राफी?
यह मेगा सर्वे उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के 30,925 लोगों के बीच आयोजित किया गया. सर्वे में भाग लेने वालों में 76% पुरुष और 24% महिलाएं शामिल थीं. आयु वर्ग की बात करें तो 18 से 25 साल के 17%, 26 से 35 साल के 36% और 36 से 45 साल के 29% लोग इसमें शामिल रहे. सामाजिक प्रतिनिधित्व के तहत सर्वे में 45.8% ओबीसी, 35.8% सामान्य वर्ग, 14.7% अनुसूचित जाति (SC) और 2.4% अनुसूचित जनजाति (ST) के लोगों ने अपनी राय रखी.