अग्निवीरों को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, सेना से रिटायर होते ही PAC में मिलेगी नौकरी

अग्निवीरों को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, सेना से रिटायर होते ही PAC में मिलेगी नौकरी


Last Updated:

Dehradun News: उत्तराखंड के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से सेना में सेवा देने के बाद अग्निवीरों को राज्य में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है.

Zoom

अग्निवीर को लेकर उत्तराखंड सरकार का फैसला

देहरादून: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सेना से सेवामुक्त होने जा रहे अग्निवीरों के भविष्य को लेकर खास पहल की है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवंबर 2026 में सेना से सेवामुक्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच में शामिल उत्तराखंड के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से सेना में सेवा देने के बाद अग्निवीरों को राज्य में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है.

राज्य सरकार ने सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों के कल्याण के लिए एक अलग सेल का भी गठन किया है. इसके जरिए अग्निवीरों को सेवामुक्ति के बाद रोजगार और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा.

महिला पुलिसकर्मियों के पदों में करीब चार गुना बढ़ोतरी
उत्तराखंड पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए धामी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. राज्य में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या 526 से बढ़ाकर 2,000 कर दी गई है. इस फैसले के बाद महिला आरक्षियों के पदों में करीब चार गुना बढ़ोतरी होगी. सरकार के इस कदम से पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है. साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी बढ़ने से पुलिस बल को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

राज्य में रोजगार के अवसर
महिला आरक्षियों के पदों में बढ़ोतरी से पुलिस विभाग में महिला कर्मियों के लिए आगे बढ़ने के अवसर भी बेहतर होने की उम्मीद है. सरकार के इन फैसलों को राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पुलिस व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. बता दें कि पहले बैच में शामिल दो अग्निवीरों के समायोजन को मंजूरी मिल गई है और अब PAC में खाली पदों पर नियुक्ति होगी.



Source link