क्रिकेट में पहली बार लड़के-लड़कियां मिलकर बनाएंगे रन, 80 ओवर का अनोखा टूर्नामेंट, फौरन होगा फैसला


होमखेलक्रिकेट

क्रिकेट में पहली बार लड़के-लड़कियां मिलकर बनाएंगे रन, 80 ओवर का अनोखा फॉर्मेट

Last Updated:

What is test T20 tournament: क्रिकेट में अब जीत का फॉर्मूला बदलने वाला है! श्रीलंका में 14 से 29 नवंबर तक होने वाले ‘टेस्ट ट्वेंटी’ टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियां एक ही टीम से खेलेंगे. दोनों के बनाए रन जुड़ेंगे और जीत-हार का फैसला भी साझा प्रदर्शन से होगा. 80 ओवर के इस अनोखे प्रारूप में लाल और सफेद, दोनों गेंदों का इस्तेमाल होगा. एक ही दिन में मुकाबले के शुरुआती 40 ओवर लाल गेंद से दिन में, जबकि अगले 40 ओवर सफेद गेंद से फ्लडलाइट में खेले जाएंगे. चार महाद्वीपीय टीमों में 160 युवा क्रिकेटर शामिल होंगे.

Top Deals Inside

क्रिकेट में पहली बार लड़के-लड़कियां मिलकर बनाएंगे रन, 80 ओवर का अनोखा फॉर्मेटZoom

श्रीलंका में टेस्ट टी-20 टूर्नामेंट होने वाला है.

कोलंबो: क्रिकेट में अब लड़के और लड़कियां सिर्फ एक टूर्नामेंट में नहीं, बल्कि एक ही टीम में साथ खेलते नजर आएंगे. श्रीलंका के कोलंबो में 14 से 29 नवंबर तक होने वाले ‘टेस्ट ट्वेंटी’ टूर्नामेंट में पहली बार महिला-पुरुष मिश्रित टीमों के बीच 80 ओवर के प्रारूप में मुकाबले खेले जाएंगे.

हर टीम में 20 लड़के-20 लड़कियां
इसकी सबसे खास बात यह है कि लड़के और लड़कियों के बनाए रन मिलकर टीम का स्कोर तय करेंगे और दोनों का प्रदर्शन जीत-हार का फैसला करेगा. सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले इस टूर्नामेंट में 13 से 21 साल की उम्र के 160 युवा क्रिकेटर हिस्सा लेंगे. दुनिया भर से चुने गए खिलाड़ियों को चार महाद्वीपीय टीमों में बांटा जाएगा. हर टीम में 20 लड़कियां और 20 लड़के होंगे.

लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन तय करेगा जीत-हार
टूर्नामेंट का सबसे खास पहलू ‘पैरिटी रूल’ यानी समानता का नियम है, इसके तहत लड़कियों और लड़कों का प्रदर्शन मिलकर टीम की जीत या हार तय करेगा. टूर्नामेंट के संस्थापक गौरव बहिरवानी के मुताबिक, समानता का सिद्धांत मैदान तक ही सीमित नहीं रहेगा. प्रसारण में भी लड़के और लड़कियों को बराबर समय दिया जाएगा.

एक दिन में 80 ओवर, लाल-सफेद गेंद से खेल
इस प्रारूप में हर मुकाबला एक ही दिन में पूरा होगा. शुरुआती 40 ओवर दिन में लाल गेंद और सफेद पोशाक में खेले जाएंगे. इसके बाद आखिरी 40 ओवर रंगीन पोशाक में सफेद गेंद से एसएससी की दुधिया रोशनी में होंगे. दोनों चरणों में बनाए गए रन जुड़ते रहेंगे और प्रत्येक टीम को दो बार बल्लेबाजी का मौका मिलेगा.

दिग्गज क्रिकेटरों से सजा सलाहकार बोर्ड
इस टूर्नामेंट के सलाहकार बोर्ड में एबी डिविलियर्स, मैथ्यू हेडन और सर क्लाइव लॉयड जैसे दिग्गज शामिल हैं. दिल्ली के क्रिकेट कोच राजकुमार शर्मा ग्लोबल सिलेक्शन कमेटी की अध्यक्षता करेंगे जबकि संचालन की जिम्मेदारी माइक फोर्डहम संभालेंगे.



Source link