Last Updated:
Skin Pores Tips: अगर आपको लगता है कि चेहरे के पोर्स पहले से बड़े दिखाई देने लगे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं. बड़े पोर्स त्वचा से जुड़ी सबसे आम समस्याओं में से एक हैं, खासकर उन लोगों में जिनकी त्वचा ऑयली या कॉम्बिनेशन होती है. पोर्स का आकार काफी हद तक जेनेटिक्स पर भी डिपेंड करता है, लेकिन आपकी डेली की स्किन केयर आदतें भी इन्हें ज्यादा उभरा हुआ दिखा सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसी कुछ आम आदतों के बारे में जो बड़े पोर्स की समस्या को बढ़ा सकती हैं.
कई लोग चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल हटाने के लिए दिन में कई बार फेस वॉश करते हैं. लेकिन जरूरत से ज्यादा सफाई त्वचा के नेचुरल ऑयल को हटा देती है. इसकी भरपाई के लिए त्वचा और अधिक तेल बनाने लगती है, जिससे पोर्स बंद होकर बड़े दिखाई दे सकते हैं. दिन में दो बार हल्के क्लींजर से चेहरा धोना पर्याप्त माना जाता है.
कई सारे लोग थकान और आलस में कई बार मेकअप साफ किए बिना ही सो जाते हैं. जबकि रात में मेकअप साफ किए बिना सोने से त्वचा पर गंदगी, पसीना और तेल जमा रहता है. इससे पोर्स बंद हो सकते हैं और ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए सोने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करना जरूरी है.
स्क्रब या एक्सफोलिएटर का अधिक इस्तेमाल त्वचा की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे लालिमा, जलन और अतिरिक्त तेल बनने की समस्या हो सकती है. विशेषज्ञ सप्ताह में 1-2 बार ही एक्सफोलिएशन करने की सलाह देते हैं. इसके लिए आप घर पर भी नेचुरल स्क्रब तैयार कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बहुत ज्यादा गाढ़ी क्रीम या ऑयल बेस्ड प्रॉडक्ट ऑयली त्वचा वालों के पोर्स बंद कर सकते हैं. ऐसे में नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स का चुनाव करना बेहतर माना जाता है.
पिंपल्स या ब्लैकहेड्स को बार-बार छूना या दबाना त्वचा में सूजन और दाग-धब्बों का कारण बन सकता है. इससे पोर्स और बड़े दिखाई देने लगते हैं. बेहतर है कि इनके लिए सही स्किन केयर प्रोडक्ट्स या विशेषज्ञ की सलाह ली जाए.
बहुत ज्यादा मीठा और प्रोसेस्ड फूड खाने से कुछ लोगों में तेल का उत्पादन और सूजन बढ़ सकती है. फल, सब्जियां, साबुत अनाज और पर्याप्त पानी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
कई लोग तुरंत परिणाम न मिलने पर हर कुछ हफ्तों में नए प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगते हैं. इससे त्वचा में जलन हो सकती है. किसी भी स्किन केयर रूटीन को असर दिखाने के लिए कम से कम 6 से 8 सप्ताह का समय देना चाहिए. याद रखें, बड़े पोर्स को छिपाने का कोई जादुई उपाय नहीं है. लेकिन सही स्किन केयर रूटीन, नियमित सनस्क्रीन, संतुलित आहार के साथ आप त्वचा को अधिक स्मूद और हेल्दी बना सकते हैं.