विराट-रोहित को न्यूजीलैंड दौरे पर मिलेगी सबसे ज्यादा फीस, ट्रांसफर होंगे 30-30 लाख, रिटायरमेंट के बाद पहली मोटी कमाई


होमखेलक्रिकेट

विराट-रोहित को न्यूजीलैंड दौरे पर मिलेगी सबसे ज्यादा मैच फीस

Last Updated:

rohit- virat earning in nz: न्यूजीलैंड में भारत को 5 वनडे मैच खेलने है इसलिए विराट-रोहित के लिए ये बड़ी सीरीज होगी जहां वो मैदान से 30-30 लाख कमाने में कामयाब रहेंगे. सिर्फ वनडे सीरीज खेलने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली ग्रेड B में आते हैं, इसलिए BCCI उन्हें सालाना 3-3 करोड़ रुपये की तनख्वाह देता है और हर मैच के लिए उनको 6 लाख मैच फीस के रूम में मिलती है

Top Deals Inside

विराट-रोहित को न्यूजीलैंड दौरे पर मिलेगी सबसे ज्यादा मैच फीसZoom

विराट कोहली और रोहित शर्मा को रिटायरमेंट के बाद मैदान से मिलेगी पहली बार मोटी रकम

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में सालाना अनुबंध होता है जिसमें शामिल खिलाड़ियों को उनके कैटगरी के आधार पर पैसे मिलते है. हर साल इस A-B-C कैटगरी में तमाम उटापटक होती है और सूची तरह से खिलाड़ियों का स्टेटस सिंबल होता है चो ये बताता है कि कौन सा खिलाड़ी किस फॉर्म में है और कितने फॉर्मेट खेल रहा है. जो खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट खेलते है जाहिर सी बात है कि उनको सबसे बड़े यानि A कैटगरी में रखा जाता है. सालों साल विराटकोहली और रोहित शर्मा इस श्रेणी में निर्विवाद रुप से रहे पर अब सवाल बड़ा ये है कि दोनों क्योंकि सिर्फ वनडे खेलते है तो इनको सालाना बोर्ड कितने पैसे देता है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा आज भी भारत के सबसे बिकाउ चेहरों में से एक हैं और सालाना करोड़ों रुपए उनको विज्ञापन और मैदान के बाहर के दूसरे अनुबंधो से मिलता है इसलिए उनको इस बात का ज्यादा फर्क नहीं पढ़ता कि उनको बोर्ड कितने पैसे दे रहा है. पर फैंस ये जानने को बेताब रहते है कि रो-को को सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलने के लिए बोर्ड उनको कितना पैसे देता है और वनडे में क्या अनुबंध राशि के अलावा कितना मैच फीस मिलती है. न्यूजीलैंड में भारत को 5 वनडे मैच खेलने है इसलिए विराट-रोहित के लिए ये बड़ी सीरीज होगी जहां वो मैदान से 30-30 लाख कमाने में कामयाब रहेंगे.

सिर्फ वनडे खेलने के लिए रो-को कितने पैसे मिलते है?

सिर्फ वनडे सीरीज खेलने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली ग्रेड B में आते हैं, इसलिए BCCI उन्हें सालाना 3-3 करोड़ रुपये की तनख्वाह देता है और हर मैच के लिए उनको 6 लाख मैच फीस के रूम में मिलती है. अभी तक भारतीय टीम ज्यादातर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलती आई है जिससे उनको 18 लाख पर सीरीज मिलता आया है. इस बार न्यूजीलैंड में 5 मैचों की सीरीज है तो दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को 30-30 लाख रुपए प्लेइंग एलेवन में रहने को मिलता है. बीसीसीआई नियमों के अनुसार प्लेइंग एलेवन का हिस्सा रहने वाले को 6 लाख और रिजर्व खिलाड़ियों को 3 लाख मिलता है.

गिल-जडेजा-बुमराह को 5 करोड़

टीम इंडिया में सिर्फ शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ही ऐसे 3 खिलाड़ी हैं जो ग्रेड A में आते हैं पर मजे की बात देखिए इनमें से कोई भी तीनों फॉर्मेट में नहीं खेलता. ऐसे में बीसीसीआई उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपये की तनख्वाह देता है. बताते चलें कि पहले ग्रेड A+ में आने वाले खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ मिलते थे, लेकिन अब इस ग्रेड को हटा दिया गया है. फिलहाल 5 करोड़ वह उच्चतम रकम है, जो टीम इंडिया में आकर कोई खिलाड़ी कमा सकता है. B ग्रेड में 3 करोड़ और C में आने वाले खिलाड़ियों को एक साल में 1 करोड़ रुपये मिलते हैं.



Source link