Last Updated:
रानू मंडल सोशल मीडिया के जरिए रातोंरात स्टार बन गई थीं. सोशल मीडिया ने उन्हें फर्श से अर्श तक का सफर तय कराया था. वो हिमेश रेशमिया के साथ गाना भी गा रही थीं, लेकिन फिर वो अचानक ही गायब भी हो गईं. इन दिनों रानू मंडल का एक बार फिर वीडियो सामने आया है जिसमें वो माधुरी दीक्षित और सलमान खान का सुपरहिट गाना गाते दिख रही हैं.
रानू मंडल ने गाया लता मंगेशकर का सुपरहिट गाना.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया की दुनिया में रातों-रात स्टार बनने वाली रानू मंडल एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई हैं. कभी सोशल मीडिया सेंसेशन रहीं रानू मंडल का एक वीडियो इन दिनों फिर छाया हुआ है. उन्होंने अपनी लोकप्रियता के सहारे घर खरीद लिया है. वो अपने सपनों का आशियाना बनने की खुशी में झूमती नजर आईं. इस मौके पर रानू मंडल ने माधुरी दीक्षित और सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ का गाना गाया. उनके वीडियो ने फिर से एक बार लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींचा.
एक सोशल मीडिया यूजर ने इंस्टाग्राम पर रानू मंडल का वीडियो शेयर किया. वो कहते हैं कि दीदी ने लोगों के आशीर्वाद से अपना एक घर बना लिया है. इस मौके पर रानू मंडल ने हम आपक हैं कौन का गाना ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ गाती हैं. अब काफी समय बाद उनकी आवाज सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश हो उठे. सोशल मीडिया पर लोगों ने रानू मंडल की तुलना लता मंगेशकर से की है.
रानू मंडल का वीडियो आया सामने
View this post on Instagram