AI New Hustle : अपना चेहरा किराये पर देकर 14 लाख तक कमा रहे युवा, एआई ने खोला कमाई का नया रास्ता

AI New Hustle : अपना चेहरा किराये पर देकर 14 लाख तक कमा रहे युवा, एआई ने खोला कमाई का नया रास्ता


Last Updated:

Digital Actor : चीन में आजकल युवाओं को पैसे कमाने का नया ऑप्शन मिल गया है. वहां तमाम एआई कंटेंट क्रिएटर्स प्लेटफॉर्म युवाओं को उनके चेहरे किराये पर देने के ऐवज में मोटी फीस देते हैं. युवाओं को यह तय करने का अधिकार रहता है कि उनके चेहरे का इस्तेमाल कब तक और कैसे किया जा सकता है.

Zoom

चीन में एआई प्लेटफॉर्म डिजिटल एक्टर्स के तौर पर युवाओं को मोटी फीस देते हैं.

नई दिल्ली. तकनीक ही वजह चीज है जो जिंदगी को आसान बनाने के साथ कमाई के नए विकल्प खोज बना सकती है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) भी कुछ ऐसा ही माहौल बना रहा है. युवा अब एआई के जरिये कमाई के नए-नए तरीके खोज रहे हैं. इसमें लेटेस्ट चीज है अपना चेहरा किराये पर देकर पैसे कमाना. अभी तक आपको यही लगता था कि कंपनियां पैसे सिर्फ सेलिब्रटीज के चेहरों का इस्तेमाल करने के लिए देती हैं, लेकिन एआई ने इन संभावनाओं को आम आदमी तक पहुंचा दिया है. अब युवा अपने चेहरे किराये पर देकर लाखों रुपये कमा रहे हैं.

हम बात कर रहे हैं चीन की, जहां एआई ने चेहरों को भी डिजिटल प्रॉपर्टी बना दिया है और लोग इन्हें किराये पर देकर लाखों रुपये कमा रहे हैं. चीन में तमाम ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं, जो लोगों को उनकी पसंद के मुताबकि एआई कंटेंट क्रिएटर्स के लिए पैसे ऑफर करते हैं. इन प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट ड्रामा, ऐड, गेम्स और अन्य डिजटल कंटेंट में इस्तेमाल करने के लिए युवाओं के चेहरों का इस्तेमाल किया जाता है. इसके बदले युवाओं को लाखों रुपये ऑफर दिए जाते हैं.

कितनी होती है कमाई
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन में यह इस तरह का बाजार तेजी से पनप रहा है. बावजूद इसके एआई कंटेंट में चेहरे के इस्तेमाल का पूरा कंट्रोल लोगों के पास ही रहता है. हर व्यक्ति अपना चेहरा देने से पहले यह तय कर सकता है कि उ सका इस्तेमाल कैसे किया जाना चाहिए. कुछ मामलों में तो युवाओं को 99,999 युआन यानी करीब 14 लाख रुपये तक ऑफर किया गया है. यूजर्स ही अपनी कीमत तय कर सकता है और यह भी कंट्रोल करेगा कि उसके चेहरे का इस्तेमाल कितने समय तक किया जा सकता है. इतना ही नहीं, आपको यह तय करने का भी अधिकार मिलेगा कि कंटेंट को कितने समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

इनकम के साथ जोखिम भी बहुत
इस डिजिटल बाजार ने जहां युवाओं को कमाई का नया जरिया दिया है, वहीं जोखिम भी बहुत पैदा हुए हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि इससे प्राइवेसी में खलल कितना पड़ेगा और अपने कंटेंट पर लोगों का कंट्रोल कितना होगा. जैसे-जैसे एआई का इस्तेमाल बढ़ रहा है, चेहरे को किराये पर देने का लाइसेंस देने का चलन भी बढ़ता जा रहा है. एक समय यह बाजार सिर्फ टीवी और फिल्मी सितारों तक ही सीमित था, लेकिन अब आम युवाओं को भी कमाई का मौका मिल रहा है. ये प्लेटफॉर्म युवाओं को अपना प्रोफाइल बनाने का भी मौका देता है, जिसमें वे अपनी पसंद व अन्य शर्तें डाल सकते हैं.

कैसे होती है कमाई
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट देखें तो पता चलता है कि चीन में एक बैंक कर्मचारी को उसके चेहरे के इस्तेमाल के लिए 2,500 युआन यानी करीब 35 हजार रुपये का भुगतान किया गया. यह पैसा सिर्फ तीन दिन उनके चेहरे के इस्तेमाल के लिए दिया गया है. इस दौरान प्लेटफॉर्म ने उनका पोर्टेट 7 बार इस्तेमाल किया है. इस तरह के बाजार ने युवाओं को पैसे कमाने का नया तरीका दिया है, वह भी बिना उनके कंटेंट बनाने में शामिल हुए. चीन के शहर शियानजेन में Yuanxiang Xinsheng नाम से ऐसा ही प्लेटफॉर्म है जो युवाओं को घर बैठे पैसे कमाने का मौका दे रहा है.

एक बार यूज करने पर कितना पैसा
चीन में ऐसे प्लेटफॉर्म युवाओं को डिजिटल एक्टर के तौर पर खुद को रजिस्टर करने का मौका देते हैं. इसमें युवा खुद तय कर सकते हैं कि उसके चेहरे का इस्तेमाल कब तक किया जा सकता है और किस तरह के कंटेंट में इसका इस्तेमाल होगा. इस प्लेटफॉर्म पर शुरुआती फीस 50 युआन यानी 700 रुपये से लेकर 14 लाख रुपये तक होती है. 34 साल के एक व्यक्ति ने अपने चेहरे को किराये पर देकर सिर्फ एक बार इस्तेमाल किए जाने पर ही 99 युआन यानी करीब 1,400 रुपये कमा लिए.



Source link