Motihari News: शर्मनाक! चोरी के आरोप में नाबालिगों से मारपीट, चप्पल पर थूक चटवाया

Motihari News: शर्मनाक! चोरी के आरोप में नाबालिगों से मारपीट, चप्पल पर थूक चटवाया


Last Updated:

Motihari News: मोतिहारी में नाबालिगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. एक किराना दुकानदार ने चोरी के आरोप में नाबालिगों से बुरी तरह मारपीट की. उसके बाद थूक चटवाया और घटना का वीडियो बना लिया. साथ ही उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Zoom

नाबालिगों से अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल.

मोतिहारीः बिहार के पूर्वी चंपारण से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई. जहां नाबालिगों को चोरी के आरोप में बुरी तरह पीटा गया. उसके बाद चप्पल पर थूक चटवाया गया. घटना का वीडियो वायरल कर दिया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है. हालांकि News18 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

मामला मधुबन थाना इलाके के भेलवा चौक का बताया जा रहा है. आरोप है कि एक किराना दुकानदार ने पहले युवकों की पिटाई की. इसके बाद उनसे चप्पल पर थूकवाकर चटवाया. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है. हालांकि, वायरल वीडियो और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

चोरी के आरोप में युवकों के साथ बदसलूकी
जानकारी के मुताबिक, भेलवा चौक के पास एक किराना दुकान में चोरी का आरोप लगाते हुए दुकानदार धर्मेंद्र पटेल ने छह युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. आरोप है कि पुलिस के पास जाने से पहले युवकों के साथ मारपीट की गई और उन्हें अपमानित किया गया. बताया जा रहा है कि इन छह युवकों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं. दुकानदार ने इस मामले में पुलिस को आवेदन भी दिया है. इसके बाद पुलिस ने आरोपों के आधार पर कार्रवाई की. हालांकि, चोरी के आरोप सही हैं या नहीं, इसका फैसला जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगा.



Source link