विरोध-प्रदर्शन में कौन हाजिर और कौन गायब, राहुल गांधी बनवा रहे लिस्ट
Last Updated:
Rahul Gandhi: देश की राजधानी में इन दिनों विरोध-प्रदर्शनों का दौर चल रहा है. पहले नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर प्रोटेस्ट हुए और अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. इन विरोध-प्रदर्शनों में कौन शामिल हुआ और कौन नहीं, राहुल गांधी अब उसकी लिस्ट तैयार करवा रहे हैं.
हाल में हुए विरोध-प्रदर्शनों में कौन शामिल हुए और कौन नहीं, इसको लेकर राहुल गांधी लिस्ट बनवा रहे हैं. (फाइल फोटो)
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सरकार पर लगातार हमलावर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से उन्होंने अपने रुख को और भी सख्त कर दिया है. सबसे पहले उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के नाम से अभियान चलाया. इसके बाद NEET-UG पेपर लीक को लेकर दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन किया गया. कॉकरोच जनता पार्टी के साथ राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी समेत विपक्ष के अन्य दलों के सदस्य भी शामिल हुए थे. अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रोटेस्ट हो रहे हैं. पिछले दिनों राहुल गांधी की अगुआई में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालकर शीर्ष अदालत में याचिका दायर की गई. अब राहुल गांधी ने एक और कदम उठाया है. उन्होंने पार्टी के एक सीनियर लीडर को वैसे सांसदों और नेताओं की लिस्ट तैयार करने को कहा है, जो इन विरोध-प्रदर्शनों में शामिल हुए और जो इससे गायब रहे.