Business Idea: नौकरी के साथ शुरू करें घर से होने वाला यह बिजनेस, हर माह सैलरी के अलावा 50,000 रुपए आमदनी

Business Idea: नौकरी के साथ शुरू करें घर से होने वाला यह बिजनेस, हर माह सैलरी के अलावा 50,000 रुपए आमदनी


Last Updated:

रोहतास के प्रमोद कुमार नौकरी के साथ घर से बत्तख पालन कर रहे हैं. वे प्रतिदिन लगभग 100 अंडे बेचकर अच्छी कमाई कर रहे हैं. इस व्यवसाय में रोज सिर्फ एक-एक घंटा देना पड़ता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अतिरिक्त आय का एक बेहतरीन जरिया बन गया है.

ख़बरें फटाफट

रोहतासः नौकरी के साथ अगर आप भी कमाई का कोई अतिरिक्त जरिया तलाश रहे हैं तो बत्तख पालन आपके लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है. रोहतास जिले के बिक्रमगंज निवासी प्रमोद कुमार इसकी मिसाल हैं. वह नौकरी करने के साथ करीब 200 बत्तखें पाल रहे हैं और इससे अतिरिक्त आमदनी भी कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस व्यवसाय को संभालने के लिए वह रोजाना सुबह और शाम करीब एक-एक घंटा समय देते हैं.

प्रमोद कुमार बताते हैं कि करीब सात महीने पहले वह नेटवर्किंग में नौकरी के साथ कोई ऐसा व्यवसाय शुरू करना चाहते थे जिसे कम समय देकर भी चलाया जा सके. इसी दौरान उन्होंने यूट्यूब पर बत्तख पालन के बारे में जानकारी हासिल की और इसे आजमाने का फैसला किया. शुरुआत करने के बाद उन्होंने करीब 200 बत्तखें पाल लीं. फिलहाल वह 50×10 फीट के प्लॉट में गड्ढा बनाकर बत्तखों का पालन कर रहे हैं.

हर माह 50,000 रुपये अतिरिक्त आमदनी
प्रमोद के मुताबिक, उनकी बत्तखें रोजाना करीब 100 देती हैं. वह इन अंडों को 15 रुपये प्रति अंडे की दर से बेचते हैं. इस हिसाब से 100 अंडों की बिक्री पर रोजाना 1,500 रुपये और महीने में करीब 45,000 से 50,000 रुपये की सकल आमदनी होती है. वहीं बत्तखों के चारे पर प्रतिदिन लगभग 700 से 800 रुपये खर्च होते हैं. इस खर्च को घटाने के बाद अंडों की बिक्री से रोजाना करीब 700 से 800 रुपये बचते हैं. यानी महीने में लगभग 21,000 से 24,000 रुपये की रकम बचती है.

अंडों की बिक्री के अलावा प्रमोद बत्तखों की एक जोड़ी करीब 600 रुपये में बेचते हैं. इससे उन्हें अतिरिक्त कमाई का मौका मिलता है. उनका कहना है कि नौकरी के साथ इस व्यवसाय को चलाने में सुबह और शाम थोड़ा समय देना पड़ता है. करीब सात महीने पहले शुरू किया गया यह काम अब उनके लिए अतिरिक्त आय का जरिया बन गया है.

प्रमोद कुमार का यह मॉडल उन लोगों के लिए खास है जो नौकरी छोड़ने का जोखिम उठाए बिना अपना छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं.



Source link